ePaper

पेट्रोल में मिलाया जाएगा 15 फीसदी मेथेनॉल, जानें इससे क्या होगा नफा-नुकसान

Updated at : 28 Dec 2017 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल में मिलाया जाएगा 15 फीसदी मेथेनॉल, जानें इससे क्या होगा नफा-नुकसान

नयी दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में पेट्रोल और उसके भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने संसद को बताया कि आने वाले समय में पेट्रोल में मेथेनॉल मिलाया जाएगा. बहुत जल्द पेट्रोल में 15 फीसदी मेथेनॉल मिलाया जाएगा. उन्होंने कहा, ऐसा करने से 2030 तक इंधन के दाम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में पेट्रोल और उसके भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने संसद को बताया कि आने वाले समय में पेट्रोल में मेथेनॉल मिलाया जाएगा. बहुत जल्द पेट्रोल में 15 फीसदी मेथेनॉल मिलाया जाएगा. उन्होंने कहा, ऐसा करने से 2030 तक इंधन के दाम में कटौती होगी और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. मेथेनॉल को बढ़ावा देने से प्रदूषण में भी लगाम लगायी जा सकेगी.

* पेट्रोल के दाम में होगी 7 रुपये तक की कटौती

नितिन गडकरी ने बताया कि पेट्रोल में मेथेनॉल मिलाये जाने से पेट्रोल के दाम में करीब 7 रुपये की कमी आयेगी. मेथेनॉल कोयला से निकलता है जिसकी कीमत 22 रुपये प्रति लीटर लगभग पड़ती है. चीन में इस समय मेथेनॉल की कीमत 17 रुपये के लगभग में है. पेट्रोल की कीमत इस समय 70 से 80 के लगभग है. अगर इसमें 15 फीसदी मेथेनॉल मिलायी जाएगी तो पेट्रोल की कीमत करीब 62 रुपये के आस-पास पहुंच जाएगी.

* क्या होगा नुकसान

पेट्रोल में मेथेनॉल मिलाये जाने से इसका सीधा असर ऑटो कंपनियों पर पड़ेगा. मौजूदा समय में फैक्ट्रियों से निकलने वाली गाड़ियां मेथेनॉल को ध्यान में रखकर तैयार नहीं की जाती हैं. वैसे में अगर सरकार इसको मंजूरी देती है तो इसका सीधा असर ऑटो कंपनियों पर पड़ेगी. वैसे में कंपनियों को गाड़ियों को अपग्रेड करने का समय देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola