रिलायंस जियो ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए लॉन्च किये दो नये प्लान, जानिये क्या...?

नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नये प्लान की घोषणा शुक्रवार की. कंपनी का कहना है कि वह यह पेशकश हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान के तहत कर रही है. इसके तहत एक प्लान 199 रपये का है, जिसमें उसके प्राइम ग्राहक को 28 दिन तक हर […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नये प्लान की घोषणा शुक्रवार की. कंपनी का कहना है कि वह यह पेशकश हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान के तहत कर रही है. इसके तहत एक प्लान 199 रपये का है, जिसमें उसके प्राइम ग्राहक को 28 दिन तक हर दिन 1.2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : रिलायंस जियो ने पेश किये नये प्लान : अब 399 रुपये में 84 जीबी डेटा
वहीं, 299 रुपये के प्लान में जियो के प्राइम ग्राहकों को हर दिन 2जीबी 4जी डेटा मिलेगा. इसकी वैधता भी 28 दिन है. इन प्लान में उसके ग्राहकों के लिए जियो के सभी एप, वायस काल व एसएमएस नि:शुल्क रहेंगे.
यहां जारी बयान में कंपनी ने कहा है कि ये अपनी तरह के पहले मासिक प्लान हैं, जिनमें वह अधिक डेटा लाभ दे रही है. रिलायंस जियो के अन्य प्लान 399 रुपये, 459 रुपये, 499 रुपये व 509 रुपये शुल्क वाले हैं, जिनकी वैधता अवधि व डेटा लाभ भिन्न है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




