कार खरीदने से पहले क्या आप भी करते हैं ऑनलाइन पड़ताल...!

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 90 प्रतिशत कार खरीद डिजिटल प्रभावित होती है जहां अधिकांशखरीदार खरीद से पहले आॅनलाइन खोजबीन करते हैं या वाहन का वीडियो आदि देखते हैं. गूगल इंडिया-केंतार टीएनएस के अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है. इसके अनुसार यह संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक है. 2016 में […]
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 90 प्रतिशत कार खरीद डिजिटल प्रभावित होती है जहां अधिकांशखरीदार खरीद से पहले आॅनलाइन खोजबीन करते हैं या वाहन का वीडियो आदि देखते हैं.
गूगल इंडिया-केंतार टीएनएस के अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है. इसके अनुसार यह संख्या पिछले साल की तुलना में अधिक है. 2016 में यह आंकड़ा लगभग 75 प्रतिशत था.
रिपोर्ट के अनुसार, वाहन खरीदारों ने तीन प्रमुख डिजिटल व्यवहार दर्शाये हैं. इनमें से 96 प्रतिशत ने कहा कि वे आॅनलाइन खोजबीन करते हैं, 80 प्रतिशत के अनुसार वे पहले आॅनलाइन वीडियो देखते हैं जबकि 88 प्रतिशत के अनुसार वे अपने स्मार्टफोन पर पड़ताल को वरीयता देते हैं.
गूगल इंडिया के उद्योग निदेशक विकास अग्निहोत्री ने कहा, भारत में चौपहिया उद्योग के लिए आॅनलाइन वीडियो सबसे बड़े परिवर्तन के रूप में सामने आया है जिसमें खुद ही 225 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गयी है.
इसके अनुसार कार विनिर्माता अब आॅफलाइन बिक्री पर आॅनलाइन के अवसर के वास्तविक असर का आकलन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




