अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 6 पैसे गिरा

अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में विदेशी मुद्रा निकासी बढ़ने और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिर कर 64.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा. मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा के लिए मांग बढ़ने से भी […]
अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में विदेशी मुद्रा निकासी बढ़ने और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिर कर 64.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा.
मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा के लिए मांग बढ़ने से भी रुपया में गिरावट का रुख रहा लेकिन अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपया की गिरावट सीमित रही.
कल रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग स्थिर रह कर 64.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस दौरान, आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 100.07 अंक यानी 0.30 प्रतिशत गिर कर 32,702.37 अंक पर खुला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




