Google Tez के जरिये भी भरा जा सकेगा बिजली-पानी का बिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2017 5:10 PM

विज्ञापन

गूगल के डिजिटल भुगतान एेप तेज के जरिये अब बिजली, पानी, मोबाइल व इंटरनेट जैसे बिलों का आॅनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा. गूगल ने इसके लिए टाटा पावर, एयरटेल एमटीएनएल व डिशटीवी सहित 17 कंपनियों से गंठजोड़ किया है. गूगल ने अपने सालाना कार्यक्रम गूगल फोर इंडिया के तीसरे संस्करण मेंमंगलवारको यह घोषणा की. […]

विज्ञापन

गूगल के डिजिटल भुगतान एेप तेज के जरिये अब बिजली, पानी, मोबाइल व इंटरनेट जैसे बिलों का आॅनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा.

गूगल ने इसके लिए टाटा पावर, एयरटेल एमटीएनएल व डिशटीवी सहित 17 कंपनियों से गंठजोड़ किया है.

गूगल ने अपने सालाना कार्यक्रम गूगल फोर इंडिया के तीसरे संस्करण मेंमंगलवारको यह घोषणा की.

गूगल के उपाध्यक्ष सीजर सेनगुप्ता ने कहा कि तेज में बिलों के भुगतान की सुविधा आने वाले कुछ सप्ताह में शुरू कर दी जायेगी.

कंपनी ने तेज एेप इसी साल 18 सितंबर को पेश किया था और उसका कहना है कि यूपीआई आधारित इस एेप के उपयोक्ताओं की संख्या 1.2 करोड़ से अधिक हो गयी है. देश में तेज के जरिये 14 करोड़ से ज्यादा लेनदेन हो चुके हैं.

सेनगुप्ता ने कहा कि टाटा पावर, एयरटेल, एमटीएनएल, डिशटीवी सहित 70 से अधिक कंपनियों की सेवाओं के बिलों का भुगतान गूगल तेज के जरिये किया जा सकेगा. कंपनी तेज में इस फीचर को अगले महीने क्रमिक आधार पर जोड़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola