टाटा मोटर्स को 2,502 करोड रुपये का मुनाफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2017 8:05 PM
मुंबई : प्रमुख घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने आज कहा कि सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 2,502 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने पिछले साल समान अवधि में 848 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.टाटा मोटर्स के एक बयान में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में उसका एकीकृत […]
मुंबई : प्रमुख घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने आज कहा कि सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 2,502 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने पिछले साल समान अवधि में 848 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.टाटा मोटर्स के एक बयान में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में उसका एकीकृत कारोबार 10.34 बढ़कर 70,156 करोड़ रुपये हो गया जो कि एक साल पहले 63,577 करोड़ रुपये था.आलोच्य तिमाही में कंपनी की वाणिज्यिक व यात्री वाहनों की बिक्री 13.8 बढ़कर 1,52,979 इकाई रही. वहीं मध्यम व भारी वाणिज्यिक वाहन खंड इस दौरान 28 बढ़ा.कंपनी का कहना है कि कुछ नये उत्पादों व ग्राहक केंद्रित पहलों के चलते उसने आलोच्य तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










