शेयर बाजार रिकार्ड ऊंचाई से फिसला, टाटा स्टील और HDFC के शेयर में बढ़त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2017 10:47 AM
विज्ञापन
मुंबई : कमजोर एशियाई रूख से आज बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में अपने रिकॉर्ड स्तर से फिसल गया. अब निवेशकों की निगाह अमेरिकी केंद्रीय बैंक की दो दिन की बैठक पर है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया. बंबई शेयर बाजार का […]
विज्ञापन
मुंबई : कमजोर एशियाई रूख से आज बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में अपने रिकॉर्ड स्तर से फिसल गया. अब निवेशकों की निगाह अमेरिकी केंद्रीय बैंक की दो दिन की बैठक पर है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 66.99 अंक या 0.20 प्रतिशत के नुकसान से 33,199.17 अंक पर आ गया. कल यह अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 33,266.16 अंक पर बंद हुआ था. पिछले छह सत्रों में सेंसेक्स 876.19 अंक चढा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.60 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 10,341.05 अंक पर कारोबार कर रहा था.
कल यह 10,363.65 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था. इन्फोसिस, कोल इंडिया, ल्यूपिन और एसबीआई जैसी बडी कंपनियों के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे. हालांकि एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी लि., हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो और हीरो मोटोकार्प के शेयर बढत में चल रहे थे, जिससे बाजार की गिरावट सीमित रही. शुरुआती कारोबार में ज्यादातर एशियाई बाजार नुकसान में चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










