3700 करोड़ रुपये की लागत से 2019 तक देश के सभी पंचायतों में शुरू होगी Wi - Fi सेवा

Updated at : 21 Oct 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
3700 करोड़ रुपये की लागत से 2019 तक देश के सभी पंचायतों में शुरू होगी Wi - Fi सेवा

नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग सभी ग्राम पंचायतों में 2019 तक वाई-फाई सेवा शुरु करने के लिए एक सप्ताह के भीतर निविदा आमंत्रित करेगा जिसके बाद इस कार्य का ठेका दे दिया जायेगा. यह परियोजना करीब 3,700 करोड रुपये की है.दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पीटीआई- भाषा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग सभी ग्राम पंचायतों में 2019 तक वाई-फाई सेवा शुरु करने के लिए एक सप्ताह के भीतर निविदा आमंत्रित करेगा जिसके बाद इस कार्य का ठेका दे दिया जायेगा. यह परियोजना करीब 3,700 करोड रुपये की है.दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पीटीआई- भाषा को बताया, सरकार को इस परियोजना के तहत इस साल के अंत तक एक लाख ग्राम पंचायतों में करीब एक हजार मेगाबिट प्रति सेकेंड (एक जीबीपीएस) की ब्राडबैंड सेवा शुरु करने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, निविदा की विस्तृत शर्तों को इस सप्ताह अंतिम रुप दे दिया जाएगा. इसे जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा.

एक साल में एक लाख ग्राम पंचायतों में तथा शेष में 2019 में वाई-फाई सेवाएं शुरु करने की योजना है. एक जीबीपीएस की स्पीड में एक आम बॉलीवुड सिनेमा के बराबर का वीडियो करीब दो सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि सरकार की योजना 2022 तक नियमित इंटरनेट उपलब्धता 30 करोड़ से बढकर 70 करोड़ लोगों तक पहुंचाने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola