बैंक जाने की जरूरत नहीं, अपने पास के एटीएम मशीन से आधार नंबर को ऐसे करें लिंक

Updated at : 19 Sep 2017 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक जाने की जरूरत नहीं, अपने पास के एटीएम मशीन से आधार नंबर को ऐसे करें लिंक

अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में है तो अब आधार लिंक कराने को लेकर परेशान न हों. अब इस काम के लिए आपको बैंक में जाने की जरूरत नहीं है. वैसे हर बैंक के खाताधारक को दिसंबर तक खाते से आधार नंबर लिंक होना जरूरी है. कई लोग इसमें लापरवाही बरत रहे हैं. […]

विज्ञापन
अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में है तो अब आधार लिंक कराने को लेकर परेशान न हों. अब इस काम के लिए आपको बैंक में जाने की जरूरत नहीं है. वैसे हर बैंक के खाताधारक को दिसंबर तक खाते से आधार नंबर लिंक होना जरूरी है. कई लोग इसमें लापरवाही बरत रहे हैं.
या फिर बैंक जाने और वहां कागजी कार्रवाई से बचना चाहते हैं.इसी परेशानी को देखते हुए स्टेट बैंक ने एटीएम मशीन पर आधार नंबर लिंक करने की सुविधा शुरू की है.
एटीएम मशीन से आधार लिंक करने का ऑप्शन शुरू हो गया है. प्रक्रिया के तहत आपको जिस बैंक का खाता है, उसी के एटीएम मशीनों पर आधार नंबर लिंक हो सकेगा.
ऐसे करें लिंक
कार्ड मशीन में स्वाइप करने पर स्क्रीन पर आधार नंबर लिंक करने के बारे में पूछा जायेगा. इसमें तीन ऑप्शन यस, नो और लेटर आयेंगे.
पिन नंबर एंटर करने पर 12 डिजिट का आधार नंबर एंटर करना होगा.सही नंबर डाला है या गलत, यह दो ऑप्शन भी आयेंगे. यस करने पर दोबारा से आधार नंबर डालकर कंफर्म करना होगा.खाते का प्रकार बचत या चालू खाते पर क्लिक करना होगा और इस तरह आपका आधार नंबर खाते से लिंक हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola