देश भर में अपने शोरुमों का कायापलट करेगी मारुति, जानें क्‍या होगी खूबी

Published at :30 Aug 2017 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
देश भर में अपने शोरुमों का कायापलट करेगी मारुति, जानें क्‍या होगी खूबी

नयी दिल्ली : डिजिटल इंडिया और लगभग हर समय आनलाइन रहने वाले आधुनिक ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने देश भर में अपने शोरुमों का कायापलट करने की बुधवार को घोषणा की. इसके तहत कंपनी अपने खुदरा नेटवर्क की रिब्रांडिंग करते हुए अपने शोरुमों को मारुति सुजुकी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : डिजिटल इंडिया और लगभग हर समय आनलाइन रहने वाले आधुनिक ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने देश भर में अपने शोरुमों का कायापलट करने की बुधवार को घोषणा की. इसके तहत कंपनी अपने खुदरा नेटवर्क की रिब्रांडिंग करते हुए अपने शोरुमों को मारुति सुजुकी एरिना में बदलेगी. अपनी इस पहल में कंपनी का जोर डिजिटल प्रौद्योगिकी पर है.

वह अपने वाहनों के बारे में ग्राहकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन एहसास को बेहतर बनाना चाहती है. यही कारण है कि उसके नये मारुति सुजुकी एरिना शोरुम जहां पूरी तरह डिजिटली कनेक्टेड होंगे वहीं उनमें ओनर्स लांज जैसी आधुनिक व आरामदायी सुविधाएं भी होंगी.

ये भी पढ़ें… लग्जरी गाडि़यों पर अब लगेगा 25 फीसदी सेस, कैबिनेट ने अध्यादेश पर लगायी मुहर

कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में यानी मार्च 2018 तक लगभग 80 मारुति सुजुकी एरिना स्थापित करेगी. मारुति सजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ केनिचि अयुकावा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा और अगले तीन से पांच साल में कंपनी का पूरा खुदरा नेटवर्क यानी सारे शोरुमों का कायापलट हो जायेगा.

इस समय देश के 1683 शहरों में कंपनी के 2050 शोरुम हैं. कंपनी हर मिनट नौ कार बेच रही है और उसका हर दिन 1.26 लाख ग्राहकों से वास्ता रहता है. अयुकावा ने कहा, मारुति सुजुकी एरिना ग्राहकों के अनुभव में पारदर्शिता लायेगी तथा शोरुम के उनके आनलाइन व आफलाइन अनुभव को बेहतर बनायेगी.

उन्होंने कहा कि यह सब डिजिटल प्रौद्योगिकी की मदद से ही संभव हो सका है. उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी से ही कंपनी अपने ग्राहकों को और अधिक सुविधा, अधिक सूचना, अधिक पारदर्शिता व बेहतर सेवा दे सकेगी. कंपनी का कहना है कि उसने मारुति सुजुकी एरिना की यह पहल ट्रांसफोरमेशन 2.0 इनिशिएटिव के तहत की है. कंपनी का कहना है कि भारत में लगभग 75 प्रतिशत ग्राहक वाहन खरीदने से पहले उसके बारे में आनलाइन जांच पड़ताल करके आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola