ePaper

जुलाई से अब तक पेट्रोल 6 रुपये और डीजल 3.67 रुपये लीटर हुआ महंगा

Updated at : 27 Aug 2017 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
जुलाई से अब तक पेट्रोल 6 रुपये और डीजल 3.67 रुपये लीटर हुआ महंगा

नयी दिल्ली : इस साल जुलाई से पेट्रोल के दाम 6 रुपये लीटर बढ़े हैं. इस समय पेट्रोल की दर तीन साल के अपने उच्चस्तर पर है. पेट्रोल कीमतों में प्रतिदिन मामूली संशोधन होता है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार जुलाई की शुरुआत से डीजल कीमतों में 3.67 रुपये लीटर की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इस साल जुलाई से पेट्रोल के दाम 6 रुपये लीटर बढ़े हैं. इस समय पेट्रोल की दर तीन साल के अपने उच्चस्तर पर है. पेट्रोल कीमतों में प्रतिदिन मामूली संशोधन होता है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार जुलाई की शुरुआत से डीजल कीमतों में 3.67 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस समय दिल्ली में डीजल 57.03 रुपये लीटर के अपने चार महीने के उच्चस्तर पर है.

16 जून को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 65.48 रुपये लीटर था जो 2 जुलाई को घटकर 63.06 रुपये लीटर पर आ गया. हालांकि उसके बाद से सिर्फ चार दिन छोड़कर प्रतिदिन पेट्रोल कीमतों बढ़ोतरी हुई है. इन चार मौकों पर पेट्रोल का दाम 2 से 9 पैसे लीटर घटा था. इसी तरह डीजल का दाम 16 जून को 54.49 रुपये लीटर था. यह 2 जुलाई को 53.36 रुपये लीटर पर आ गया.

उसके बाद से डीजल का दाम बढ़ रहा है. दिल्ली में इस समय पेट्रोल का दाम 69.04 रुपये प्रति लीटर है. यह अगस्त, 2014 के दूसरे पखवाड़े के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. उस समय पेट्रोल 70.33 रुपये लीटर है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने जून में महीने की पहली और 16 तारीख को कीमतों में संशोधन की 15 साल पुरानी परंपरा को छोड़ दिया था. 16 जून से कीमतों में प्रतिदिन मामूली बदलाव किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola