BSNL उपभोक्ता 15 अगस्त से रोमिंग पर ले पाएंगे विशेष ऑफर का लाभ

Updated:
विज्ञापन
BSNL उपभोक्ता 15 अगस्त से रोमिंग पर ले पाएंगे विशेष ऑफर का लाभ

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल के ग्राहक 15 अगस्त से अपने घरेलू सर्किल में विशेष रिचार्ज के जरिये कम दर पर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे. यह सुविधा अब रोमिंग के दौरान भी उपलब्ध होगी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने आज एक बयान में कहा, ….बीएसएनल ने 15 अगस्त 2017 से देश के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल के ग्राहक 15 अगस्त से अपने घरेलू सर्किल में विशेष रिचार्ज के जरिये कम दर पर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे. यह सुविधा अब रोमिंग के दौरान भी उपलब्ध होगी.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने आज एक बयान में कहा, ….बीएसएनल ने 15 अगस्त 2017 से देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय रोमिंग पर वॉयस या एसएमएस विशेष शुल्क वाउच तथा कोम्बो वाउचर्स की अनुमति देने का फैसला किया है. बीएसएनएल पहली कंपनी है जिसे 15 जून 2015 से मुफ्त राष्ट्रीय रोमिंग की घोषणा की थी.

#Jio ने बनाया नया रिकार्ड #MyJioApp 10 करोड़ बार हुआ डाउनलोड

कंपनी के निदेशक (उपभोक्ता मोबिलिटी) आर के मित्तल ने कहा, सशस्त्र बलों, पेशेवरों, व्यापार से जुड़े लोगों तथा छात्रों को इस योजना से और लाभ मिलेगा. अबतक ग्राहकों को असीमित एसएमएस, कुछ नंबरों पर मुफ्त कॉल, कॉल दरों में कमी जैसे लाभ रोमिंग के दौरान उपलब्ध नहीं थे.

शुक्रवार तक निपटा लें बैंक का काम, 12 अगस्‍त से चार दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola