ePaper

खुशखबरी : देश के 25,000 गांवों-कस्बों को वाई-फाई से जोड़ेगा बीएसएनएल, जानें क्या है योजना

Updated at : 09 Jun 2017 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी : देश के 25,000 गांवों-कस्बों को वाई-फाई से जोड़ेगा बीएसएनएल, जानें क्या है योजना

नयी दिल्ली : भारत सरकार ने इंडिया को डिजिटलबनानेकी मुहिम में बढ़ावा देने की दिशा देश के गांवों-कस्बों में 25,000 वाई-फाई स्पॉट लगाने का फैसला किया है. इसके लिए केंद्र सरकार का संचार मंत्रालय बीएसएनएल के साथ जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा. एक अंगरेजी न्यूज चैनल के मुताबिक, संचार मंत्री मनोज सिन्हा जल्द ही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत सरकार ने इंडिया को डिजिटलबनानेकी मुहिम में बढ़ावा देने की दिशा देश के गांवों-कस्बों में 25,000 वाई-फाई स्पॉट लगाने का फैसला किया है.

इसके लिए केंद्र सरकार का संचार मंत्रालय बीएसएनएल के साथ जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा. एक अंगरेजी न्यूज चैनल के मुताबिक, संचार मंत्री मनोज सिन्हा जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं.

बीएसएनएल ने शुरू की सैटेलाइट फोन सेवा, जानें क्या हैं इसके फायदे

बताया जाता है कि बीएसएनएल वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने का कांट्रैक्ट आईटीआई को देगा. गौरतलब है कि बीएसएनएल इंटरनेट की सिर्फ सुविधा मुहैया कराता है, जबकि वाई-फाई इक्विपमेंट बनाने का काम आईटीआई के जिम्मे होता है.ऐसी खबर है कि भारत सरकार भविष्य में इस प्रोजेक्ट का विस्तार करेगी.

ज्ञातव्य है कि केंद्र की मोदी सरकार डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है. शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने के लिए सरकार सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में बीएसएनएल और संचार मंत्रालय की यह साझेदारीबड़ीमहत्वपूर्ण मानी जानीचाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola