अतरसन की बेटी बनी असिस्टेंट कमिश्नर, अदिति ने बिना कोचिंग क्रैक किया BPSC

Updated:
विज्ञापन
BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करने वाली अदिति कुमारी की फोटो

BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करने वाली अदिति कुमारी की फोटो

BPSC Success Story Aditi Kumari: बिहार के सारण जिले की रहने वाली अदिति कुमारी ने BPSC 70वीं परीक्षा को रैंक 248 से क्रैक कर लिया है. इस रैंक के बाद अदिति का सेलेक्शन स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है. अदिति की इस सफलता के पीछे काफी संघर्ष और इंतजार रहा है.

विज्ञापन

BPSC Success Story Aditi Kumari: बिहार में 70वीं कंबाइंड परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कई प्रेरणादायक कहानियां सामने आने लगीं. इन्हीं कहानियों में एक नाम बिहार के सारण जिले की रहने वाली अदिति कुमारी का भी है. अदिति ने बिना कोचिंग ही BPSC 70वीं परीक्षा को रैंक 248 के साथ क्रैक कर लिया है. आइए उनकी जर्नी पर एक नजर डालते हैं.

BPSC Success Story Aditi Kumari: कौन हैं अदिति कुमारी?

अदिति कुमारी बिहार के बिहार के सारण जिले के एकमा ब्लॉक स्थित गांव अतरसन की रहने वाली हैं. अदिति के पिता धर्मेंद्र कुमार सिंह आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात रह चुके हैं. वहीं, उनकी माता एक गृहिणी हैं.

पिता की नौकरी आर्मी में होने के चलते अदिति की पढ़ाई कई अलग-अलग जगहों पर हुई है. अदिति ने 8वीं तक छपरा के ब्रजकिशोर किंडरगार्टन स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद 9वीं से 12वीं तक गुरदासपुर, पंजाब के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

स्कूलिंग खत्म होने के बाद अदिति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में एडमिशन लिया. 2022 में हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन पूरा करने वाली अदिति फिलहाल IGNOU से हिस्ट्री में मास्टर्स कर रही हैं.


अदिति कुमारी अपने पिता के साथ
अदिति कुमारी अपने पिता के साथ

सिविल सर्विस की तैयारी

कॉलेज के साथ ही अदिति ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. साल 2024 में अदिति ने अपना पहला और अब तक का इकलौता UPSC प्रयास दिया, लेकिन प्रीलिम्स कटऑफ से महज 2.66 नंबर से चूक गईं. अदिति के लिए 2024 साल दो झटकों वाला रहा. एक UPSC प्रीलिम्स में और दूसरा 69वीं BPSC में.

लगातार दो असफलताओं के बाद अदिति का मनोबल पूरी तरह टूट चुका था. 70वीं BPSC में बैठने का मन ही नहीं था. लेकिन माता-पिता की जिद और भरोसे ने उन्हें फिर से मैदान में उतार दिया, और नतीजा सबके सामने है.

सेल्फ स्टडी और भोले बाबा का आशीर्वाद

अदिति बताती हैं कि उन्होंने BPSC के लिए कभी कोई फुलटाइम कोचिंग नहीं ली थी. उन्होंने BPSC की तैयारी सिर्फ टेस्ट सीरीज और सेल्फ स्टडी के दम पर की. BPSC 70वीं परीक्षा में उन्हें सफलता हासिल हुई और वो स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर सेलेक्ट हो गई हैं.


BPSC ऑफिस में अदिति कुमारी
BPSC ऑफिस में अदिति कुमारी

अदिति की गली मंजिल UPSC क्लियर कर IAS अफसर बनना है. वो अपनी सफलता का श्रेय वे परिवार के साथ-साथ महादेव जी को भी देती हैं और कहती हैं कि भोले बाबा का सहारा न होता तो वे यहां न होतीं.

ये भी पढ़ें: करजापट्टी गांव की अफसर बिटिया, श्रुति ने ChatGPT, YouTube और सेल्फ स्टडी से क्रैक किया BPSC


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola