Shehnaaz Gill का सिद्धार्थ शुक्ला के बाद किसने तोड़ा दिल! एक्ट्रेस ने लाइव कंसर्ट में कहा- कई बार मेरा…

Updated:
विज्ञापन
Shehnaaz Gill का सिद्धार्थ शुक्ला के बाद किसने तोड़ा दिल! एक्ट्रेस ने लाइव कंसर्ट में कहा- कई बार मेरा…

पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल का बीते दिनों दुबई में जबरदस्त कंसर्ट हुई. इसमें एक्ट्रेस ने फैंस संग जमकर मस्ती की और सभी के साथ फोटोज भी खिंचवाई. इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर फैंस शॉक्ड रह गये.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी मासूमियत के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. बीते दिनों उन्होंने दुबई में लाइव म्यूजिक कंसर्ट किया, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से धूम मचा दी. उनका शो पूरी तरह से हाउसफुल था. अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने ‘सोल्ड आउट’ शो का एक वीडियो डाला.

शहनाज गिल ने अपने कंसर्ट में सिल्वर रंग का हाई-स्लिट गाउन पहना हुआ था. जिसमें वह सुपरहॉट लग रही थी. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, ”प्रिय दर्शकों, आने के लिए धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं, बिक गया शो लव यू दुबई.” क्लिप की शुरुआत शहनाज के मंच पर बैठने से होती है, जब वह कंसर्ट में आए अपने फैंस से बात करती हैं. अपने सभी फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करने का वादा करने के बाद, शहनाज़ ने गुरु रंधावा का लेटेस्ट सॉन्ग ‘मून राइज़’ गाया.

शहनाज गिल ने दिल टूटने के बारे में भी बात की

‘मून राइज’ गाने के दौरान शहनाज ने यह भी कहा, “कई बार दिल तुड़वाने में बड़ा मजा आता है ना,” जिसके तुरंत बाद दर्शकों ने कहा, “दिल ना तोड़ो.” इसके बाद अभिनेत्री ने जवाब दिया, “दिल मैं नहीं तोड़ ती, लेकिन मेरा टूट जाता है.” बता दें कि शहनाज गिल हाल ही में इटली के सिसिली में वेकेशन मना रही थी. उन्होंने वहां की कई फोटोज फैंस के साथ शेयर की. बता दें कि शहनाज गिल का नाम किसी का भाई किसी की जान के को-एक्टर राघव जुआल को डेट करने की खबरें आ रही थी. हालांकि दोनों स्टार्स ने इसबात का खंडन कर दिया. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त है.

Also Read: The Kapil Sharma Show इस दिन से होगा ऑफ एयर, कॉमेडियन ने अर्चना पूरन सिंह संग शेयर की आखिरी फोटो, हुए इमोशनल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola