Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding:इस दिन बॉलीवुड हस्तियों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेंगे रणबीर-आलिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2022 6:41 AM
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी मोस्ट अवेटेड में से एक है. इससे जुड़ी कई खबरें पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी हैं.
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी मोस्ट अवेटेड में से एक है. इससे जुड़ी कई खबरें पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी हैं. तमाम अटकलों के बीच आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन भट्ट ने कंफर्म किया कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. अब जानकारी सामने आ रही है कि शादी के बाद ये कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन रखेगा.
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने इंडस्ट्री मित्रों के लिए मुंबई के ताजमहल पैलेस में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे. रिसेप्शन पार्टी फाइव स्टार होटल के बॉलरूम में रात 9 बजे शुरू होगी.
रणबीर के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “उन्होंने 17 अप्रैल को ‘ज्यादातर’ ताजमहल पैलेस में रिसेप्शन की मेजबानी करने का फैसला किया है. आलिया और रणबीर काम पर वापस जाना चाहते हैं, लेकिन इससे पहले वे अपनी शादी के सभी उत्सव खत्म करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने इस तारीख पर फैसला किया है. सूत्र ने कहा कि कल रात आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए इसे बुक करने के लिए हाई-एंड सीफ्रंट होटल गए थे.
जाहिर तौर पर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऋतिक रोशन से लेकर कैटरीना कैफ से लेकर रानी मुखर्जी तक कई जानीमानी बॉलीवुड सेलेब्स को रिसेप्शन में इन्वाइट करेंगे. इंडस्ट्री में लगभग सभी को आमंत्रण भेजा जाएगा. बता दें कि, शादी की रस्में माता की चौकी और चेंबूर के आरके हाउस में छोटी पूजा के साथ कपूर की मेहंदी समारोह के साथ शुरू होगी. साथ ही दिवंगत ऋषि कपूर की के लिए भी पूजा रखी जाएगी जिनकी दूसरी पुण्यतिथि 30 अप्रैल को है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणबीर और आलिया पहली बार अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र में एक साथ दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा रणबीर के पास वाणी कपूर के साथ शमशेरा भी है. वह पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल में भी नजर आएंगे. दूसरी ओर आलिया भट्ट वर्तमान में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










