Adipurush फिल्म में प्रभास ने निभाया डबल रोल, नहीं कर पा रहे यकीन तो अभी देखें ये फोटो
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jun 2023 6:32 AM
भारत और विदेशों में फिल्म आदिपुरुष का प्रीमियर शुरू हो चुका है. सिनेमाघरों मे कैसे क्रेज है, इसकी तसवीरें लगातार ट्विटर पर यूजर्स शेयर कर रहे है. वहीं, एक तसवीर पर फैंस का ध्यान अटक गया.
Adipurush: तेलुगु सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष फाइनली दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. सुबह से ही प्रभास के फैंस सिनेमाघरों के बाहर जमा हो गए है और जश्न मना रहे है. ट्विटर पर थियेटर के अन्दर से उनके चाहने वाले तसवीरें शेयर कर रहे है. प्रभास के प्रशंसक एक सीन की चर्चा कर रहे है और इसकी तसवीर पोस्ट कर रहे है. चलिए आपको बताते है क्या खास है इस तसवीर में.
दरअसल, भारत और विदेशों में फिल्म आदिपुरुष का प्रीमियर शुरू हो चुका है. सिनेमाघरों मे कैसे क्रेज है, इसकी तसवीरें लगातार ट्विटर पर यूजर्स शेयर कर रहे है. एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो श्री राम के “पिता” का किरदार में नजर आ रहे है. इसे प्रभास ने आदिपुरुष में निभाया है. राजा दशरथ और भगवान राम का किरदार उन्होंने खुद निभाया है. तो दर्शकों को एक फिल्म में प्रभास के दो अलग किरदार देखने को मिल रहे है.
The pic which is circulating is the character of Sri Ram's " Father" played by #Prabhas himself #Adipurush 🤩❤️ pic.twitter.com/yOdjPC4XJT
— Always Prabhas (@AlwaysPrabhass) June 15, 2023
आदिपुरुष भगवान राम की कहानी है, जिनकी पत्नी सीता का दुष्ट रावण ने अपहरण कर लिया था. उसने वानर सेना की मदद ली और उसे अपने साथ वापस अयोध्या ले आया. ओम राउत के निर्देशन में बनी ये मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा दी है. इसमें प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनन ने सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है.
Also Read: Adipurush Review: रिलीज हुई प्रभास-कृति की ‘आदिपुरुष’, देखने से पहले जानें कैसी है फिल्म,ऐसा है पब्लिक रिएक्शन
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, आदिपुरुष शानदार फिल्म. प्रभास का अभिनय शानदार. अन्य कास्टिंग अच्छी तरह से किए गए है. गाने बड़े प्लस हैं. वीएफएक्स अच्छा नहीं है, इस फिल्म को एक बेहतर वीएफएक्स की जरूरत है. कुल मिलाकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म. ट्विटर यूजर वेंकी रिव्यूज ने लिखा, आदिपुरुष कुल मिलाकर रामायणम की एक रीटेलिंग है, जिसमें पहला हाफ आशाजनक था, लेकिन दूसरे हाफ में सपाट हो जाता है और अंत में थकाऊ हो जाता है! एक यूजर ने लिखा, शानदार दूसरा हाफ. प्रभास और कृति का शानदार प्रदर्शन. सैफ रावण के रूप में भयानक हैं, वह क्रूर हैं और कोई भी इस भूमिका को पूरा नहीं कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










