MS Dhoni Movie: किक्रेट के बाद अब फिल्मों में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, पहली फिल्म का पोस्टर हुआ आउट

भारतीय टीम में अपना जलवा दिखाने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी फिल्म जगत में कदम रखने जा रहे हैं. उनकी प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. आइये जानते हैं किस दिन रिलीज होगी फिल्म, कौन होगा हीरो-हिरोइन…
किक्रेट की दुनिया के सबसे कूल कैप्टन और भारतीय टीम को दो वर्ल्ड कप जिता चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं. उनके प्रोडक्शन धोनी एंटरटेनमेंट के तहत पहली तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ (Lets Get Married) का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के स्टारकास्ट का भी खुलासा कर दिया है.
लेट्स गेट मैरिड का निर्देशन रमेश थमिलमनी करेंगे. इसमें हरीश कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका में होंगे. फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए, धोनी एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, धोनी एंटरटेनमेंट का पहला प्रोडक्शन #LGM – #LetsGetMarried! टाइटल लुक मोशन पोस्टर आउट.”
Pictures from the puja of Dhoni Entertainment’s first production in Tamil – #LGM which took place today morning.@msdhoni @SaakshiSRawat @ActressNadiya @iamharishkalyan @i__ivana_ @Ramesharchi pic.twitter.com/QtmkOUgHyw
— Dhoni Entertainment Pvt Ltd (@DhoniLtd) January 27, 2023
मोशन पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है. इसे एक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है. बिग बॉस तमिल के पूर्व प्रतियोगी हरीश कल्याण को प्यार प्रेमा कधल, धर्म प्रभु और ओह मन्ना पेन्ने जैसे प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता है. दूसरी ओर, इवाना को हाल ही में तमिल कॉमेडी, लव टुडे में देखा गया था. बाकी कलाकारों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जानी बाकी है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसकी परिकल्पना धोनी एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक साक्षी सिंह धोनी ने की है.
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत का किंग कहा जाता है. जब वह फील्ड में आते थे, तो दर्शक उनका हेलीकॉप्टर शॉर्ट देखने के लिए इंतजार करते थे. उन्होंने अपनी कप्तानी में साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और साल 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में होती है. उनका कैच और खेलने का अंदाज आज भी फैंस मिस करते हैं. जू वह बैटिंग करने आते थे, तो चारो ओर माही-माही की गूंज होती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










