मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में बेटी को प्यार से निहारती दिखी नीना गुप्ता

Updated:
विज्ञापन
मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में बेटी को प्यार से निहारती दिखी नीना गुप्ता

Masaba Gupta Satyadeep Misra Wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की लाडली बेटी मसाबा गुप्ता ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फर्स्ट वेडिंग फोटोज शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Masaba Gupta Satyadeep Misra Wedding Photos: फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा संग शादी रचा ली है. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर ये खबर साझा की और शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो तेजी से वायरल हो रही है.

मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा से शादी रचाई

मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह अपने पति संग कपल पोज दे रही हैं. दोनों एक दूसरे के प्यार में खोये दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ इमोशनल कर देने वाला कैप्शन लिखा, “आज सुबह मैंने उस इंसान से शादी कर ली, जो मेरे लाइफ का सुकून है. यहां कई जन्मों का प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे महत्वपूर्ण हंसी है और मुझे कैप्शन चुनने में मदद करने के लिए धन्यवाद- यह काफी ग्रेट होने वाला है”.

मसाबा ने की कोर्ट मैरिज

मसाबा गुप्ता ने वोग संग बात करते हुए कहा, ”सत्यदीप और मैंने दोनों ने हाउस ऑफ मसाबा का नया ब्राइडल कलेक्शन पहना था, जिसे अभी लॉन्च किया जाना बाकी है. मुझे लगता है कि अब ये लॉन्च हो गया है! शादी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने वोग से कहा, “हमने एक साधारण कोर्ट मैरिज की थी. विचार यह था कि इसे बहुत छोटा रखा जाए, जिसमें हमारे करीबी परिवार की उपस्थिति हो. हम आगे जाकर बड़े पैमाने पर जश्न नहीं मनाएंगे. हालांकि, करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक पार्टी होगी, जिसमें मेरे और सत्यदीप के क्लोज फ्रेंड्स को इनवाइट किया जाएगा.”

Also Read: Pathaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान का जलवा बरकरार, दूसरे दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड
सत्यदीप संग कैसा है मसाबा का रिश्ता

सत्यदीप मिश्रा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, मसाबा ने खुलासा किया, “मैं उनसे मसाबा मसाबा के सेट पर मिली थी, और दिलचस्प बात यह है कि वह सीजन 1 में मेरे पूर्व पति का किरदार निभा रहे थे. वह खुद एक अभिनेता हैं और एक दशक पहले वह एक वकील हुआ करते थे. मुझे लगता है कि हम सिर्फ इस तथ्य से जुड़े हैं कि हम बातचीत कर सकते हैं. हम दोनों एक दूसरे को समझते हैं और प्यार से रहना जानते हैं. यह मेरे जीवन में एक बड़ा बदलाव है. जिसे मैं पूरी जिंदगी एंजॉय करना चाहती हूं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola