अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष कौन हैं? इन ग्लैमरस तसवीरों से मचा चुकी है तहलका

Payal Ghosh : फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh) ने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पायल ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर न्याय के लिए पीएम से गुहार लगाई है. अनुराग पर आरोप लगाने के बाद पायल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. तो चलिए आपको बताते है पायल घोष है कौन?
Payal Ghosh : फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री पायल घोष (Payal Ghosh) ने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पायल ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर न्याय के लिए पीएम से गुहार लगाई है. अनुराग पर आरोप लगाने के बाद पायल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. तो चलिए आपको बताते है पायल घोष है कौन?
पायल घोष ने ‘पटेल की पंजाबी शादी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था
पायल घोष कोलकाता की रहने वाली है. कोलकाता से ही पायल ने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की है औऱ अभी मुंबई में रह रही है. पायल ने 2017 में फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल और ऋषि कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म में उनके हीरो वीर दास थे. यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. इसके अलावा उन्होंने कुछ साउथ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है.
https://www.instagram.com/p/B9yMWULF2Zv/
17 साल की उम्र में इस फिल्म में किया था काम
पायल घोष ने अपना एक्टिंग डेब्यू केवल 17 साल की उम्र में बीबीसी की इंग्लिश टेलिफिल्म Sharpe’s Peril से साल 2008 में किया था. फिल्म की कहानी एक अंग्रेज सैनिक रिचर्ड शार्प की थी जिसमें पायल ने बंगाल के एक गांव में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी की बेटी की भूमिका निभाई थी. फिल्मों के अलावा पायल घोष ने टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में भी काम किया हुआ है. उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था.
https://www.instagram.com/p/B9zfVS7lDGp/
ग्लैमरस तसवीरों से भरा पड़ा है पायल घोष का इंस्टाग्राम
पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर किया हुआ है, जिनपर लाखों लाइक्स औऱ कमेंट है.
https://www.instagram.com/p/CBV1W3ZFyOj/
क्यों आई चर्चा में पायल घोष?
शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए पायल घोष ने लिखा ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बहुत बुरा बर्ताव किया है. नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें. देश को पता चले कि इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है. मुझे पता है यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है. प्लीज मेरी मदद कीजिए.’ इसके बाद कंगना ने भी पायल को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘हर आवाज मायने रखती है.’ अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो. वहीं, अनुराग ने एक्ट्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




