VIDEO: कियारा की ग्रैंड एंट्री... सिद्धार्थ ने अपनी दुल्हनिया को किया KISS, देखें ड्रीम वेडिंग का पहला वीडियो

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Feb 2023 5:45 PM

विज्ञापन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है. इसमें कियारा डांस करते हुए ग्रैंड वेलकम लेते हुए दिख रही है. वहीं सिड अपनी दुल्हनियां को एकटक होकर देखकर रहे हैं. दोनों सात फेरे लेते हैं और बाद में लिप लॉक करते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में ने बीते 7 फरवरी को एक दूसरे संग सात फेरे लिए. कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की. अब शादी का पहला वीडियो सामने आया है. इसमें कियारा मंडप तक जाते हुए धमाकेदार डांस कर रही हैं. वहीं सिड अपनी दुल्हनियां को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं.

कियारा-सिद्धार्थ की ड्रीम वेडिंग

जादुई वीडियो कियारा की ग्रैंड एंट्री के साथ शुरू होता है. जहां सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया के इंतजार में खड़े हैं. हल्का पिंक कलर के ब्राइडल आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनके भाई आसपास फूलों की छतरी लेकर खड़े हैं. वह नाचने लगती है और सिद्धार्थ मजाक में अपनी घड़ी की ओर देखते है, जैसे उन्हें शादी की काफी जल्दी हो. बाद में कपल एक दूसरे को गले लगाते हैं. दोनों वरमाला के दौरान ढेर सारी मस्ती करते हैं. जब कियारा उन्हें माला पहनाती हैं, तो सिड अपनी गर्दन ऊपर करते हैं, बाद में प्यार से पहल लेते हैं.

https://www.instagram.com/p/CoePqigAHTC/?hl=en
undefined
सेलेब्स कर रहे कमेंट

जिसके बाद चारो तरफ से गुलाब की बारिश शुरू होती है और पूरा वातावरण रोमांटिक होता है. दोनों एक दूसरे का हाथ थामते हैं और एक दूसरे को किस कर लेते हैं, बाद में हाथ उठाकर कहते है, आखिरकार हम दोनों एक हो गए. उनकी फिल्म शेरशाह का हिट गाना रांझा बैकग्राउंड में बजता है. अनन्या पांडे ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत प्यारा.” नीति मोहन ने लिखा, ”बहुत-बहुत बधाई… भगवान तुम लोगों को हमेशा खुश रखें” करण जौहर ने कहा, “यह सभी awwws का awww है.”

undefined
undefined
12 फरवरी को होगा रिसेप्शन

शादी के लिए कियारा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसे मनीष मल्होत्रा ​ने डिजाइन किया है. दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने शानदार शाही चमक वाली आइवरी शेरवानी चुनी. शेरवानी में क्लासिक सिग्नेचर, आइवरी थ्रेडवर्क के संकेत, गोल्ड जरदोजी और बदला वर्क है, जिसे बेहद बारीकी से बनाया गया है. कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की. उनके सेलिब्रेशन में केवल करीबी परिवार और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था. मीरा राजपूत, शाहिद कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला जैसे सेलब्स कपल को बधाई देने पहुंचे थे. 8 फरवरी को, वे दिल्ली में सिद्धार्थ के गृहनगर के लिए जैसलमेर से रवाना हुए. 9 फरवरी को, उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ दिल्ली में एक रिसेप्शन फंक्शन रखा. कथित तौर पर, उनका मुंबई रिसेप्शन रविवार 12 फरवरी को होगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola