सोशल मीडिया पर अपने बेबी का चेहरा क्यों रिवील नहीं करते हैं सेलिब्रिटीज, जानें इसके पीछे की वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन-दिनों एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें सेलेब्स अपने बेबी के साथ फोटोज तो पोस्ट करते हैं, लेकिन उनका चेहरा रिवील नहीं करते हैं. इधर फैंस बेबी को देखने के लिए बेताब रहते हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स के हर मूवमेंट पर मीडिया की नजरें होती हैं. वह क्या करते हैं, कहां जाते है. पैपराजी हर जगह उन्हें पकड़ ही लेती है. हालांकि इन-दिनों एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें सेलेब्स माता-पिता बनने के बाद अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका को हर कोई देखना चाहता है. उनकी क्यूटनेस हर किसी का दिल जीत लेती है. एक क्रिकेट मैंच के दौरान नन्ही परी का चेहरा दिख गया था, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी थी.
हालांकि विराट अक्सर पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हैं, कि उनकी बेटी की फोटो न ली जाए. इसका कारण देते हुए कपल ने कहा था, कि “हम अपनी बच्ची के लिए प्राइवेसी चाहते हैं और उसे मीडिया और सोशल मीडिया से दूर अपनी जिंदगी खुलकर जीने का मौका देना चाहते हैं. चूंकि वह अभी बहुत छोटी है, इसलिए हम उसके मूवमेंट पर ध्यान रखते हैं. इसलिए आपके सपोर्ट की जरूरत है, इसलिए कृपया संयम बरतें.”
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं. दोनों ने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम राहा रखा है. ये सेलेब्स भी अपनी बेटी को कैमरे के नजरों से दूर रखना चाहते हैं. हाल ही में कपल बेबी के साथ बाहर निकले, जहां उन्होंने ‘नो फोटो पॉलिसी’ का पालन करने का अनुरोध किया. आलिया ने कहा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया राहा को तब तक क्लिक न करें, जब तक कि वह दो साल की नही�� हो जाती.” रणबीर ने आगे कहा, “कारों में भी, जब आप जूम इन करते हैं और अगर आप उसे क्लिक करते हैं, तो कृपया उन तस्वीरों को प्रसारित न करें. यह तब तक है जब तक वह बड़ी नहीं हो जाती और समझ नहीं जाती कि वह तस्वीरें देना चाहती है या नहीं”.
सोनम कपूर ने पिछले साल अगस्त में बेटे वायु को जन्म दिया था. सोनम ने अभी तक वायु का चेहरा रिवील नहीं किया है. हालांकि फेस छोड़कर वह अपने बेटे की फोटो शेयर करती रहती है. सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि जब तक वह बड़ा नहीं हो जाता, तब तक उनकी तसवीर लेनी चाहिए…वह मेरे बेटे की मर्जी होगी कि उन्हें फोटो खिचवानी है या नहीं”.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन-दिनों अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रही है. एक्ट्रस अक्सर अपनी बेटी संग फोटोज शेयर करती है, हालांकि उन तसवीरों में मालती का चेहरा दिखाई नहीं देता है. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, मालती के बड़े होने तक उसको पैपराजी से दूर रखूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










