Bigg Boss OTT 2 के लिए कंफर्म हुए ये 7 सेलेब्स! जानें कब से शुरू होगा सलमान खान का शो
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jun 2023 9:43 AM
सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 जल्द ही शुरू होने वाला है. इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से कंटेस्टेंट बंद होंगे, इसपर चर्चा जारी है. कहा जा रहा है कि इस सीजन 10 कंटेस्टेंट शो में शामिल होंगे.
Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो इस बार करण जौहर की जगह सलमान खान होस्ट करेंगे. शो का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ था. इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से कंटेस्टेंट बंद होंगे, इसपर चर्चा जारी है. कहा जा रहा है कि इस सीजन 10 कंटेस्टेंट शो में शामिल होंगे और शो जून से शुरू होगा. ऐसा कहा जा रहा है कि ये सेलेब्स शो में नजर आ सकते है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल प्रतिज्ञा फेम पूजा गोर इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ सकती है. वो टीवी जगत का एक जाना-पहचाना नाम है. पूजा खतरों के खिलाड़ी 5 सहित कई टीवी शोज में काम कर चुकी है. वहीं, संभावना सेठ बिग बॉस ओटीटी में नजर आ सकती हैं. संभावना के व्लॉग्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है. एक्ट्रेस बिग बॉस 8 में नजर आ चुकी है.
पूनम पांडे का नाम बीबी ओटीटी 2 के लिए चर्चा में है. पूनम इससे पहले रियलिटी शो लॉक अप में नजर आई थी. पूनम अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर लाइमलाइट में रहती है. वहीं, यूट्यूबर, टिक टॉक फेम और कोरियोग्राफर आवेज दरबार का नाम भी सुर्खियों में है. कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगे. हालांकि उन्होंने अभी तक इसपर कुछ कहा नहीं है.
Also Read: Upcoming Movies In June 2023: जून में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल तड़का, रिलीज के लिए तैयार हैं ये धाकड़ फिल्में
उमर रियाज़ ने बिग बॉस 15 से खूब लोकप्रियता बटोरी. कहा जा रहा है कि वो इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखेंगे. हालांकि उनकी ओर से कुछ कहा नहीं है. वहीं, अंजलि अरोड़ा का नाम भी चर्चा में है. वो इससे पहले कंगना रनौत के शो लॉक अप सीजन 1 में नजर आई थी. मुनव्वर फ़ारूक़ी के साथ उनका लव एंगल दर्शकों को काफी पसन्द आया था. फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू का नाम काफी समय से चर्चा में है. कहा जा रहा है कि वो इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखेंगे. फैसू झलक दिखला जा 10, खतरों के खिलाड़ी 12 जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके है.
Also Read: रणबीर कपूर नहीं बॉलीवुड का ये एक्टर सौरव गांगुली की बायोपिक में आएंगे नजर, क्रिकेटर ने दी हरी झंडी!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










