Jawan: रिलीज होने से पहले ही इस शख्स ने खोल दिया जवान का सस्पेंस! शाहरुख खान संग रोमांस करेंगी ये हसीना

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jul 2023 2:19 PM

विज्ञापन

Jawan Spoiler: शाहरुख खान की फिल्म जवान का स्पॉयलर एक्ट्रेस नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने दे दिया. इसे जानकर दर्शक खुश और उत्साहित हो जाएंगे. नयनतारा इस मूवी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) का प्रिव्यू रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया था. मूवी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. शाहरुख के साथ-साथ मूवी में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी. दीपिका पादुकोण का इसमें कैमियो रोल होगा और वो भी प्रिव्यू में नजर आई थी. इस बीच नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने फिल्म को लेकर अहम जानकारी दे दी.

विग्नेश शिवन ने की जवान टीम की तारीफ

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने जवान के निर्देशक एटली की बॉलीवुड डेब्यू के लिए धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तारीफ की. साथ ही शाहरुख सहित अन्य कलाकारों को भी बधाई दी. जिसके बाद किंग खान ने इंस्टा स्टोरी पर विग्नेश का स्क्रीनशॉट शेयर किया. साथ ही लिखा, आपके प्यार के लिए धन्यवाद. नयनतारा अद्भुत हैं…लेकिन मैं यह कौन कह रहा हूं. आप तो पहले से ही जानते हैं!!! लेकिन पति, सावधान रहें, उसने अब कुछ बड़े लात और घूंसे सीख लिए हैं!!”

https://twitter.com/VigneshShivN/status/1679072208105410564
विग्नेश शिवन ने दिया स्पॉयलर

शाहरुख खान के इस ट्वीट पर विग्नेश शिवन ने रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘बहुत दयालु सर, हां सर बहुत सावधान रहते हैं, लेकिन मैंने यह भी सुना है कि फिल्म में आप दोनों के बीच कुछ अच्छा रोमांस है, यह उसने रोमांस के राजा से सीखा है, इसलिए पहले से ही इसकी खुशी के साथ इसे संजो रहा हूं.’ ऐसा सपना आपके #SRK द #किंगऑफ़हार्ट्स #बादशाह #जवान @Atlee_dir के साथ डेब्यू एक विशाल ग्लोबल #ब्लॉकबस्टर बनने वाला है.”

शाहरुख खान और नयनतारा का रोमांस

विग्नेश शिवन के ट्वीट से दर्शक को इतना तो पता चल गया है कि फिल्म में नयनतारा जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगी. साथ ही शाहरुख खान के साथ उन्हें दर्शक रोमांस करते हुए भी देखेंगे. बता दें कि पठान के बाद शाहरुख की ये दूसरी फिल्म है, जो इस साल रिलीज हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान ने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस 40 करोड़ बताई जा रही है. सटीक आंकड़ों का खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola