ePaper

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर में करेंगे शादी? वेडिंग वेन्यू की कर रहे तलाश, PHOTO Viral

Updated at : 27 Sep 2021 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर में करेंगे शादी? वेडिंग वेन्यू की कर रहे तलाश, PHOTO Viral

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt in Jodhpur: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बी-टाउन के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं. आलिया और रणबीर दोनों के पास गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, शमशेरा और एनिमल सहित कई फिल्में हैं.

विज्ञापन

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बी-टाउन के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं. आलिया और रणबीर दोनों के पास गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, शमशेरा और एनिमल सहित कई फिल्में हैं. महाराष्ट्र सरकार सिनेमा थिएटर खोलने के फैसले के बाद यश राज फिल्म्स ने ‘शमशेरा’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है जो 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में रणबीर और आलिया को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

बॉलीवुड पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हाल की तसवीरें पोस्ट की हैं. कपल को जोधपुर हवाई अड्डे के बाहर क्लिक किया गया. रणबीर ने स्नीकर्स के साथ मैरून जॉगर्स पहने थे, वहीं आलिया ने टी-शर्ट और एक जैकेट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी थी.

https://www.instagram.com/p/CUSenNHI4xA/?

पिंकविला की खबरों के अनुसार, दोनों स्टार की शादी की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है. कथित तौर पर ये कपल जोधपुर में वेडिंग वेन्यू की तलाश कर रहे हैं. दोनों स्टार्स ने सनग्लासेज के साथ फेस मास्क पहने हुए थे. उनके कई फैंस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर शादी की तारीख के बारे में पूछा. फैंस उन्हें इंडस्ट्री का बेस्ट कपल बता रहे हैं.

आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी के टीजर की हो रही है काफी तारीफ

इसके अलावा एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. संजय लीला भंसाली के जन्‍मदिन पर 25 फरवरी को फिल्‍म के पोस्‍टर और टीजर रिलीज कर दिया गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस फिल्‍म की चर्चा है और आलिया के लुक और एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं.

Also Read: Bigg Boss 15: सलमान खान के शो का नया प्रोमो रिलीज, तेजस्वी प्रकाश के साथ ‘शक्तिमान’ की इंट्री

आलिया निभा रही हैं किरदार

आलिया भट्ट की एक्टिंग और उनके लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. टीजर में आलिया बेहद मजबूत और दमदार नजर आ रही हैं. उनके लुक ने फैंस का ध्‍यान खींचा है. भंसाली इस फिल्‍म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्‍म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्‍टर में भी आलिया का लुक शानदार लग रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola