Bigg Boss 15: सलमान खान के शो का नया प्रोमो रिलीज, तेजस्वी प्रकाश के साथ 'शक्तिमान' की इंट्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2021 7:36 AM
Bigg Boss 15, Tejasswi Prakash : टेलीविजन के सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही एक नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है. डिजिटल स्पिन-ऑफ के खत्म होने के बाद अब बिग बॉस 15 का 2 अक्टूबर को छोटे पर्दे पर प्रीमियर होगा.
Bigg Boss 15: टेलीविजन के सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही एक नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है. डिजिटल स्पिन-ऑफ के खत्म होने के बाद अब बिग बॉस 15 का 2 अक्टूबर को छोटे पर्दे पर प्रीमियर होगा. शो में कौन कौन से कंटेस्टेंट शामिल होंगे इस बारे में लंबे समय से चर्चा चल रही हैं. अब कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गये हैं. कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया प्रोमो जारी किया जिसमें कुछ कंटेस्टेंट की इंट्री दिखाई गई है.
इस प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और सिंबा नागपाल को इंट्री करते दिखाया जा सकता है. प्रोमो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “बिग बॉस के इस जंगल में बड़े ही विचित्र प्राणी आने वाले हैं. एक खतरों से खेलने वाली हसीना, एक हसीनों का चाहेता सुपरस्टार, एक टीवी का शक्तिमान शिकारी, एक गति कोयल.” प्रोमो में तीनों कंटेस्टेंट के चेहरे में भी रिवील कर दिये गये हैं.
https://www.instagram.com/p/CUSiaT2Bs5u/
बता दें कि, जो खतरे से खेलना पसंद करता है वो है खतरों के खिलाड़ी के एक्स कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश, सुपरस्टार अभिनेता करण कुंद्रा हैं, शक्तिमान शिकारी सिम्बा नागपाल है और गायन कोयल अफसाना खान है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम के अनुसार, कंफर्म कंटेस्टेंट जो बीबी 15 के घर के अंदर बंद हो जाएंगे – असीम रियाज के भाई उमर रियाज, बिग बॉस ओटीटी फर्स्ट और सेकेंड रनर अप निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, विशाल कोटियन, अकासा सिंह और डोनल बिष्ट हैं.
Also Read: BMW 7 Series से लेकर Range Rover vogue तक, इन महंगी कारों की मालकिन हैं मलाइका अरोड़ा
शो को लेकर सलमान खान ने बताया कि, इस बार शो को शूट करने के लिए ढाई सौ कैमरे लगाये जायेंगे. शो को दो हिस्सों में बांटा गया है. पहले हिस्से में शो के कंटेस्टेंट्स को जंगल में रहना होगा और रहने से लेकर खाने तक का इंतजाम खुद करना होगा. वीडियो गेम की तरह कंटेस्टेंट को प्वाइंट हासिल करने होंगे और चीजे अर्जित करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










