ePaper

अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हुए 45 मिलियन फॉलोअर्स, तो बिग बी ने शेयर की अभिषेक और अपने पिता संग ये खास तसवीर

Updated at : 09 Jan 2021 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हुए 45 मिलियन फॉलोअर्स, तो बिग बी ने शेयर की अभिषेक और अपने पिता संग ये खास तसवीर

Amitabh Bachchan completed 45 million followers on twitter : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आये दिन अपने पोस्ट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. वहीं, फैंस भी उनके पोस्ट पर कमेंट् करने से पीछे नहीं रहते है. अब बिग बी ने एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो एक तसवीर है और वो बहुत पुरानी है. ये तसवीर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan completed 45 million followers on twitter : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आये दिन अपने पोस्ट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. वहीं, फैंस भी उनके पोस्ट पर कमेंट् करने से पीछे नहीं रहते है. अब बिग बी ने एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो एक तसवीर है और वो बहुत पुरानी है. ये तसवीर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. इस खास मौके पर बिग बी के एक फैन ने उनकी तसवीर पोस्ट की है, जिसे अमिताभ बच्चने ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस तसवीर काफी पुरानी है, जिसमें उनके पिता हरिवंश राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी है. हालांकि तसवीर में अभिषेक काफी छोटे नजर आ रहे है.

https://www.instagram.com/p/CJz2x4LhyK7/

इस तसवीर को शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद जैस्मिन लेकिन ये तस्वीर काफी कुछ कह रही है. ये वो तस्वीर है जब कुली के एक्सीडेंट के बाद में अस्पताल से घर वापस लौटा था. ये पहले मौका था जब मैने अपने बाबू जी को टूटते हुए देखा था. वहीं, उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ईश्वर आपका जीवन खुशियों से भर दें. यही प्राथर्ना है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई हो महानायक जी. बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर एक तसवीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके नाना औऱ अभिषेक नजर आए थे. इसे शेयर कर उन्होंने लिखा था, नाना,पोता, पर पोता.

Also Read: क्या टूटने वाली हैं नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी? इस एक्टर के साथ जुड़ रहा नाम

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन पिछली बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने मिर्जा का रोल प्ले किया था, जिसे बहुत सराहा गया. फिल्म में उनके अलावा आयुष्मान खुराना, विजय राज, सृष्टि श्रीवास्तव, फारुख जफर, बृजेंद्र काला जैस सितारों ने काम किया था. आने वाले महीनों में अमिताभ बच्चन “ब्रह्मास्त्र”, “झुंड”, “चेहरे” और प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola