ePaper

Arun Verma Death: एक्टर अरुण वर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन, अमिताभ बच्चन-सलमान खान संग कर चुके थे काम

Updated at : 20 Jan 2022 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
Arun Verma Death: एक्टर अरुण वर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन, अमिताभ बच्चन-सलमान खान संग कर चुके थे काम

बॉलीवुड एक्टर और कवि अरुण वर्मा का निधन हो गया. उनके निधन पर फैंस शोक व्यक्त कर रहे है. साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे है.

विज्ञापन

Arun Verma Death: बॉलीवुड एक्टर और कवि अरुण वर्मा (Arun Verma) नहीं रहे. अरुण ने आज सुबह पीपुल्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. एक्टर काफी लंबे समय से बीमार थे. उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था, जिनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान का नाम शामिल हैं.

अरुण वर्मा भोपाल के रहने वाले थे. उनके निधन की जानकारी कवि उदय दहिया ने फेसबुक अकाउंट पर फैंस के दी. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है. भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ओम शांति शांति शांति.

वहीं, फैंस अरुण वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है. साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे है. बता दें कि अरुण ने करीब 80 फिल्मों में काम किया था, जिसमें नायक, प्रेम गंथ, मुझसे शादी करोगी, हीरोपंती, खलनायक शामिल है.

Also Read: Shaheer Sheikh के पिता शाहनवाज का निधन, अली गोनी ने ट्वीट कर जताया शोक, फैंस ने भी जताया दुख

अरुण वर्मा ने सलमान खान की फिल्म किक में भी काम किया था. इसके अलावा एक्टर सनी देओल की फिल्म डकैत में भी काम कर चुके है. वहीं, अरुण ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, संजय दत्त के साथ फिल्मों में काम किया था. बता दें कि उन्हें थियेटर से काफी प्यार था औऱ वो रंगकर्मी बव कारंत के शिष्य थे.

Also Read: Lata Mangeshkar Health: लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में, डॉक्टरों ने कहा – जल्द ठीक करने की पूरी कोशिश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola