साड़ी और गजरे में सजी तृषा पहुंचीं विजय के शपथ ग्रहण समारोह में, डेटिंग रूमर्स फिर हुए तेज

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

सी. जोसेफ विजय और तृषा कृष्णन, फोटो- इंस्टाग्राम

तमिल एक्टर और टीवीके प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. चेन्नई में आयोजित समारोह से पहले तृषा कृष्णन की मौजूदगी चर्चा में रही. उनका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. चेन्नई में इस ऐतिहासिक मौके को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. तमिलगा वेट्ट्री कझगम ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का रास्ता साफ किया था. इसी बीच एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें तृषा बेहद खूबसूरत नजर आईं.

तृषा कृष्णन के लुक और मौजूदगी ने बटोरी सुर्खियां

शपथ ग्रहण समारोह से पहले तृषा कृष्णन को उनके घर से निकलते हुए देखा गया था. वह काले रंग की एसयूवी में समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुई थीं. इस दौरान मीडिया और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था. तृषा ने इस खास मौके पर हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी थी. उन्होंने बालों में गजरा लगाकर अपना पारंपरिक लुक पूरा किया था. जब रिपोर्टर्स ने उनसे तमिलनाडु के इस बड़े दिन को लेकर सवाल पूछा था तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा था, “लुकिंग फॉरवर्ड.” तृषा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

विजय और तृषा के रिश्ते की चर्चाएं फिर तेज

विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी. लेकिन इस साल इन अफवाहों ने तब ज्यादा जोर पकड़ लिया, जब विजय की पत्नी द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबर सामने आई. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तलाक की अर्जी में बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोप लगाए गए थे. हालांकि किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग इसे तृषा से जोड़कर देखने लगे. अब विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी ने इन चर्चाओं को फिर हवा दे दी है. हालांकि दोनों सितारों की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- कुछ देर में तमिलनाडु CM पद की शपथ लेंगे विजय, 9 विधायक बनेंगे मंत्री

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola