Bandar का फर्स्ट पोस्टर इंटरनेट पर छाया, रॉकस्टार अवतार में बॉबी देओल ने मचाया धमाल

बंदर फर्स्ट पोस्टर
Bandar: बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी का फर्स्ट पोस्टर आ गया है.
Bandar: बॉबी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ के धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. फोटो में वह 90 दशक के रॉकस्टार वाले लुक में नजर आ रहे हैं. चमकदार कपड़े पहने अभिनेता ने मूवी की रिलीज और टीजर डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी.
बॉबी देओल का नया लुक देखकर फैंस एक्साइटेड
पोस्टर में बॉबी देओल लंबे, बिखरे बालों, रफ एंड टफ चमकदार कपड़ों और एक उग्र भाव के साथ नजर आ रहे हैं, जो उनके बेबाक लुक को दिखाता है. फैंस एक्टर के लुक से इम्प्रेस हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मैं बरसात से लेकर बंदर तक, हर जगह से आपका बहुत बड़ा फैन हूं सर… टीजर के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, नई फिल्म को लेकर बधाई. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पोस्टर देखकर ही लगता है कि यह फिल्म कुछ बहुत खास होने वाली है… बस दिल मत तोड़ना यार, उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, कुछ अलग देखने के लिए तैयार हूं.”
‘बंदर’ फिल्म का टीजर कब आएगा
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “बंदर का टीजर कल सुबह 11 बजे रिलीज होगा! इस फिल्म में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी. शेट्टी और नागेश भोंसले जैसे कलाकारों की टोली है. सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की ओर से लिखित ‘बंदर’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. निखिल द्विवेदी की सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स द्वारा निर्मित और जी स्टूडियोज द्वारा रिलीज की गई यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.”
बंदर फिल्म को लेकर क्या बोले बॉबी देओल
बताया जा रहा है कि फिल्म में सत्ता, भ्रष्टाचार और व्यवस्थागत विफलता जैसे विषयों को गहराई से दिखाया गया है. फिल्म के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, “हर अभिनेता कुछ न कुछ करना चाहता है, क्योंकि एक छवि बन जाती है और उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है, और हम एक ही तरह की भूमिकाओं में बंध जाते हैं. मैं भी इस दौर से गुजरा हूं, लेकिन अब मैं कह सकता हूं कि यह फिल्म करना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था. मैंने अपनी झिझक को किनारे रखकर यह फिल्म निडरता से की.”
यह भी पढ़ें- अचानक पैपराजी पर क्यों भड़क गए रणबीर कपूर… आप भी देखें VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










