Bharat Bhhagya Viddhaata: जाबाज नर्स के रूप में दिखी कंगना रनौत, इस दिन रिलीज होगी भारत भाग्य विधाता

Updated:
विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata Kangana Ranaut

Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का ऐलान हो गया है. एक्ट्रेस ने पहला पोस्टर भी जारी किया.

विज्ञापन

Bharat Bhhagya Viddhaata: इमरजेंसी के बाद, अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत एक और राजनीतिक ड्रामा के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता की घोषणा की, साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बताई. सोशल मीडिया पर पहला पोस्टर शेयर करते हुए, कंगना ने बताया कि यह फिल्म भारत के असली नायकों की अनकही कहानियों पर प्रकाश डालेगी.

भारत भाग्य विधाता का पोस्टर जारी

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर भारत भाग्य विधाता का पोस्टर जारी किया. पोस्टर में “मुंबई पर हमला” और “मुंबई के अस्पताल हाई अलर्ट पर” जैसे सनसनीखेज टाइगल हैं. इसमें अस्पताल के कर्मचारियों को हमलावरों से छिपते हुए और साथ ही लोगों की जान बचाते हुए दिखाया गया है. पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आम लोगों की असाधारण कहानी! उस रात की कहानी, जब मानवता भय से बड़ी साबित हुई… जब जिम्मेदारी बलिदान बन गई. जब एकता कर्तव्य बन गई और साहस ने जानें बचाईं. भारत के असली नायकों की अनकही कहानी.”

क्या है फिल्म की कहानी

सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं और यह उस रात की कहानी बयां करती है जब मानवता भय से ऊपर खड़ी हुई और जिम्मेदारी साहस का कार्य बन गई. बाहर आतंकवाद ने कई जानें लीं, वहीं अस्पताल के अंदर 400 जानें बचाई गईं. यह फिल्म अस्पताल के कर्मचारियों, जिनमें नर्स, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल हैं, के वास्तविक जीवन के साहस का वर्णन करती है.

कब रिलीज होगी फिल्म

जयंतीलाल गाडा की ओर से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनाइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है. मनोज तापड़िया की ओर से लिखित और निर्देशित इस फिल्म का वितरण पेन मरुधर की ओर से किया जाएगा. कंगना रनौत के साथ फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे, आशा शेलार, सुहिता थाट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Bandar का फर्स्ट पोस्टर इंटरनेट पर छाया, रॉकस्टार अवतार में बॉबी देओल ने मचाया धमाल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola