50 करोड़ क्लब में शामिल हुई रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, पांचवें दिन कमाई में आई गिरावट

Updated:
विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office Day 5

Raja Shivaji Box Offie Collection Day 5: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है. पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन दमदार स्टारकास्ट और सलमान खान के कैमियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office Day 5: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म Raja Shivaji सिनेमाघरों में रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसका असर शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ देखने को मिला. हालांकि वीकडे शुरू होने के बाद इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. इसके बावजूद फिल्म ने कुल ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

विज्ञापन

पांचवें दिन कितना रहा कलेक्शन?

1 मई को रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की थी. यह मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार यानी पांचवें दिन लगभग 4.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं सोमवार को इसका कलेक्शन करीब 5.60 करोड़ रुपये रहा था.

अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है. फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है, जिससे इसे व्यापक दर्शक वर्ग का फायदा मिला.

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं जेनेलिया देशमुख साईबाई के किरदार में नजर आ रही हैं. इसके अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर और फरदीन खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं.

सलमान खान का कैमियो बना खास आकर्षण

फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. उनके छोटे लेकिन दमदार रोल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल ने भी इस फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया है.

फैमिली ऑडियंस को पसंद आ रही फिल्म

भव्य सेट, ऐतिहासिक कहानी और इमोशनल टच की वजह से ‘राजा शिवाजी’ को फैमिली ऑडियंस का अच्छा समर्थन मिल रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कितनी मजबूत बनाए रखती है.

यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के घर गूंजी खुशियां, ‘छोटी बहुरानी’ के स्वागत का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola