Alia Bhatt Cannes Look: रॉयल स्टाइल में आलिया भट्ट ने लूटी लाइमलाइट, प्रिंटेड बॉल गाउन में लगीं परी जैसी

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :12 May 2026 5:31 PM
विज्ञापन
alia bhatt

आलिया भट्ट फोटो- ट्विटर

कान्स 2026 से आलिया भट्ट का स्टाइलिश लुक सामने आ चुका है. प्रिंटेड बॉल गाउन में राहा की मॉम सिजलिंग लग रही थी. उनके चेहरे और आउटफिट दोनों शानदार तरीके से हाईलाइट हो रहे थे.

विज्ञापन

आलिया भट्ट का कान्स 2026 से पहला लुक सामने आ गया है. फोटोज में वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. इस बार आलिया ने प्रिंटेड बॉल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर ऐसा जलवा बिखेरा कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.

कान्स से आलिया भट्ट का लुक आया सामने

आलिया के कान्स लुक में स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट बॉडीस (Structured Corset Bodice) डिजाइन देखने को मिला, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और पतली स्पेगेटी स्ट्रैप्स ने उनके लुक को और एलिगेंट बना दिया. गाउन का फ्लोई और वॉल्यूमिनस स्कर्ट हिस्सा पूरे लुक को ड्रीमी टच दे रहा था. उनका स्टाइल बेहद सॉफ्ट और क्लासी नजर आया.

हेयर स्टाइल ने आलिया के लुक को किया कॉम्पलिमेंट

अपने इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने हेयरस्टाइल भी काफी सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा. उन्होंने बालों को स्लीक साइड-पार्टेड बन में बांधा था, जो उनके चेहरे और आउटफिट दोनों को शानदार तरीके से हाईलाइट कर रहा था.

काफी नैचुरल और फ्रेश लग रही थी आलिया भट्ट

मेकअप की बात करें तो अभिनेत्री ने हैवी ग्लैम की जगह नैचुरल और फ्रेश लुक को चुना. न्यूड पिंक लिपस्टिक, हल्का ब्लश और ग्लोइंग बेस ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा दिया. उनका पूरा मेकअप बेहद मिनिमल लेकिन आकर्षक दिखाई दिया. ज्वेलरी के मामले में भी आलिया ने ओवरड्रेसिंग से दूरी बनाई. उन्होंने भारी नेकलेस या बड़े एक्सेसरीज पहनने के बजाय छोटे ईयररिंग्स और कुछ स्टेटमेंट रिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. यही वजह रही कि उनका पूरा स्टाइल काफी एलिगेंट और इंटरनेशनल फैशन वाइब देता नजर आया.

यह भी पढ़ें- The Immortals Of Meluha में रणवीर सिंह नहीं निभाएंगे भगवान शिव का किरदार, लेखक ने किया खुलासा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola