महेश भट्ट की नई फिल्म ‘नाम- टू लिव इज वॉर’ का ऐलान, सामने आई स्टारकास्ट की पहली झलक

Updated:
विज्ञापन
Naam To Live is War Announced

Naam To Live is War Announced

Naam To Live is War Announced: फिल्ममेकर महेश भट्ट एक बार फिर दर्शकों के लिए एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. उनकी इस अपकमिंग फिल्म का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है, जिसका नाम काफी धमाकेदार है.

विज्ञापन

Naam To Live is War Announced: बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता महेश भट्ट ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. इस फिल्म का टाइटल ‘नाम- टू लिव इज वॉर’ रखा गया है. फिल्म को डायरेक्ट सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं, जो महेश भट्ट के मार्गदर्शन में इस कहानी को स्क्रीन पर दिखाएंगे. इस फिल्म का ऐलान होते ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. फिल्म की कहानी में दर्शकों को भरपूर रोमांच और सस्पेंस देखने को मिल सकता है.

एक्टर वरुण शर्मा ने टीम के साथ तस्वीरें कीं शेयर

एक्टर वरुण शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ महेश भट्ट, डायरेक्टर सिद्धांत सचदेव और वीर पहाड़िया दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों को पोस्ट करते हुए वरुण ने कैप्शन में एक बहुत ही गहरी बात लिखी है. “जब शहर बीमार हो जाए, तो दवा और जहर में फर्क करना मुश्किल हो जाता है”. आगे लिखा है, ‘नाम- टू लिव इज वॉर’ यह फिल्म निश्चित रूप से एक रोमांचक होने वाली है. महेश भट्ट सर के मार्गदर्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है. वहीं इसे रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय ने प्रोड्यूस किया है.

वीर पहाड़िया ने शेयर की खास पोस्ट

इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे वीर पहाड़िया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है. वीर ने लिखा कि- कहते हैं सबसे छोटा जीव भी सबसे बड़ी शक्ति का प्रमाण होता है,
जब बाप्पा का आशीर्वाद साथ हो, तो हर ‘नाम’ एक तूफान होता. आपको बता दें कि यह एक डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म है.

डायरेक्टर सिद्धांत सचदेव ने जताई अपनी खुशी

फिल्म के डायरेक्टर सिद्धांत सचदेव इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा कि कुछ नाम इंसान को विरासत में मिल जाते हैं, लेकिन कुछ नाम कमाने के लिए कड़ी जंग लड़नी पड़ती है. सिद्धांत ने कहा कि महेश भट्ट सर की देखरेख में इस सफर की शुरुआत करना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है. वह वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा के साथ मिलकर इस धांसू कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर संभली ‘मैं वापस आऊंगा’, तीसरे दिन कमाई में आया उछाल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola