Sohrai 2022: मांदर की थाप पर थिरके शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, बोले- खतियान धारियों का पर्व है सोहराय

बोकारो के रखवा गांव में सोहराय और बरदखूट्टा पर्व में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के खतियान धारियों का अपना पर्व है सोहराय. इस दौरान मांदर की थाम पर शिक्षा मंत्री ग्रामीणों संग जमकर थिरके.
Sohrai 2022: बोकारो के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत भलमारा पंचायत के रखवा गांव में बुधवार को युवा साथी क्लब की ओर से आयोजित सोहराय एंव बरदखूट्टा उत्सव का आयोजन किया गया. सूबे के स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एवं क्लब की संयोजिका छुम्मू देवी ने संयुक्त रूप से उत्सव का उद्धाटन किया. उत्सव में भलमारा पंचायत के दर्जनों किसानों ने अपने पशुधन को सिंदूर और धान की बाली से श्रृंगार कर बैलों को खूट्टे में बांधा गया. इस मौके पर ढोल-मांदर की थाप पर शिक्षा मंत्री संग ग्रामीण जमकर थिरके.
खतियान धारियों की अपनी संस्कृति से जुड़ा है त्योहार
इस मौके पर शिक्षा मंत्री श्री महतो ने कहा कि सोहराय एवं बरदखूट्टा पर्व झारखंड के खतियान धारियों की अपनी संस्कृति से जुड़ा त्योहार है. कहा कि अपनी कला एवं संस्कृति को बचाए रखने के लिए युवाओं के साथ-साथ महिला छुम्मी देवी की भूमिका सराहनीय है. बता दें कि इस त्योहार में झारखंड के किसान अपने खेतों में पशुधन के सहयोग से अच्छी धान की उपज होने की खुशी में तीन दिवसीय पर्व मनाते हैं.
खोरठा और संथाली झूमर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मालूम हो कि सोहराय के रूप में पहले किसान पशुधन की पूजा अर्चना कर धान की बाली खिलाकर प्रसन्न करते हैं. उसके बाद धान को खेतों से काटकर घर में प्रवेश करवाते हैं. समाजसेवी मुकेश महतो ने बताया कि महोत्सव में बरदखूट्टा के अलावा रात में झारखंडी खोरठा झूमर एवं संथाली झूमर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम एवं बरदखूट्टा के तीन किसानों को युवा साथी क्लब की ओर से सम्मानित किया जाएगा.
Also Read: गढ़वा में अचानक पहुंची जांच टीम, टीचर्स मिले गायब, हुई बड़ी कार्रवाई
इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र महतो, पंसस अशोक महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो, टेकलाल चौधरी, प्रमेश्वर महतो, जानकी महतो, फूलचंद महतो, बिरसा मांझी, मोतीलाल मांझी, सुभाष महतो, विजय महतो, महेंद्र महतो, बिरमा मांझी, छोटू मांझी, प्रेमचंद महतो, पुनीत महतो, उतीमचंद महतो, रामेश्वर महतो, बंधन महतो, कमल महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Ranjan
Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




