झारखंड में दहेजमुक्त विवाह के लिए जागरूकता की कवायद, पढ़ाया जा रहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का पाठ

Dowry Free Marriage In Jharkhand, बोकारो न्यूज (नागेश्वर) : झारखंड में दहेजमुक्त विवाह के लिए बोकारो में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान दहेज कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया और एकजुट होने की अपील की गयी. इस दौरान बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का पाठ पढ़ाया गया.
Dowry Free Marriage In Jharkhand, बोकारो न्यूज (नागेश्वर) : झारखंड में दहेजमुक्त विवाह के लिए बोकारो में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान दहेज कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया और एकजुट होने की अपील की गयी. इस दौरान बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का पाठ पढ़ाया गया.
बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के चतरोचटी थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दहेजमुक्त झारखंड सामाजिक संस्था के बैनर तले गोमिया प्रखंड में अध्यक्ष भुनेश्वर महतो द्वारा महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. श्री महतो ने कहा कि जब तक समाज में दहेज कुप्रथा समाप्त नहीं हो जाती, तब तक बेहतर समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है.
Also Read: धनबाद ADJ मर्डर केस : हाइकोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी, ये हिट एंड रन का केस नहीं, बल्कि ब्रूटल मर्डर है
दहेजमुक्त झारखंड के अध्यक्ष भुनेश्वर महतो ने कहा कि दहेज नहीं देने पर बेटियां प्रताड़ित होती हैं, जो समाज के विकास के लिए सबसे बड़ी बाधक है. उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ दहेज मिटाओ, दहेज भगाओ का नारा बुलंद करना होगा. उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों से भी अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है.
Also Read: धनबाद ADJ मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की मांग, हाइकोर्ट ने बताया नागालैंड से बदतर हालात
इस अभियान में कर्री पंचायत के निवर्तमान मुखिया वृद्धा देवी, रामचंद्र महतो, त्रिलोकी महतो, सिधावारा पंचायत के समाजसेवक गुलाबचन्द महतो, हिरीयां देवी, फुलमती देवी, यशोदा देवी, पंचायत समिति सदस्य जिवाधन महतो, दिनेश महतो समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




