Live Updates

JAC Board 10th Result 2021 LIVE : मैट्रिक में 95.93 % छात्र पास, बोकारो के विवेक को मिले सर्वाधिक 98.60 % अंक

Updated:
विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2021 LIVE, रांची न्यूज : झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया. 95.93 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. बोकारो के अपग्रेड उवि ब्राह्मण, द्वारका के विवेक दत्ता को झारखंड में सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया.

विज्ञापन

बोकारो के विवेक दत्ता को सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक

झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया. 95.93 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. बोकारो के अपग्रेड उवि ब्राह्मण, द्वारका के विवेक दत्ता को झारखंड में सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं, गिरिडीह के पीएडी जैन उवि इसरी बाजार की पूजा कुमारी को 98 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. बोकारो के रामरुद्र उवि चास की सरस्वती कुमारी को 97.60 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं.

95.93 फीसदी विद्यार्थी पास

झारखंड में मैट्रिक का रिजल्ट आज गुरुवार को जारी कर दिया गया. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट की घोषणा की. 95.93 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं. आपको बता दें कि कोरोना के कारण इस बार मैट्रिक की परीक्षा आयोजित नहीं की गयी थी. 9वीं के अंक के आधार पर इन्हें प्रमोट किया गया है.

कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

झारखंड में आज मैट्रिक का रिजल्ट कुछ देर में जारी कर दिया जायेगा. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट की घोषणा करेंगे. आपको बता दें कि कोरोना के कारण इस बार मैट्रिक की परीक्षा आयोजित नहीं की गयी थी. 9वीं के अंक के आधार पर इन्हें प्रमोट किया जा रहा है.

शिक्षा मंत्री तीन बजे करेंगे रिजल्ट जारी

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज तीन बजे झारखंड मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जैक बोर्ड की ओर से मैट्रिक रिजल्ट तैयार कर लिया गया है.

तैयारी पूरी, रिजल्ट आज

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने जानकारी दी थी कि जैक द्वारा रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी कर दिया जायेगा. विद्यार्थियों को नामांकन व आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए काउंसिल द्वारा समय पर रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी दिशा में जैक बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जायेगा.

ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट तैयार करने के लिए तय मापदंड के अनुरूप नौवीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर 80 फीसदी अंक दिये गये हैं. वहीं 20 अंक स्कूल और कॉलेज द्वारा किये गये इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिये गये हैं. जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होती है, उनमें इंटरनल असेसमेंट की जगह प्रायोगिक परीक्षा के अंक दिये गये हैं. इस तरह मैट्रिक का रिजल्ट तैयार किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola