Bokaro news : पंचायत चुनाव पर सरकार राज्यहित में सोच- समझ कर लेगी फैसला : हेमंत सोरेन

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Dec 2020 9:31 PM

विज्ञापन

Jharkhand news, Bokaro news, बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बोकारो एयरपोर्ट में कहा कि पंचायत चुनाव के संबंध में राज्य सरकार सोच- समझ कर कोई निर्णय लेगी. जो भी निर्णय लिया जायेगा, राज्यहित में लिया जायेगा. वह बोकारो दौरे पर थे. सीएम श्री सोरेन ने कहा कि राज्य ही नहीं, पूरे विश्व के लिए वर्ष 2020 चुनौतीपूर्ण रहा है. सरकार ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आम जनजीवन को सामान्य करने का प्रयास किया है.

श्री सोरेन ने कहा कि विपक्ष कहता है कि सरकार का एक वर्ष बदहाल रहा है. उस विपक्ष को क्या जवाब दूं, जिसके पास अपना नेता तक नहीं है. सरकार ने एक वर्ष में क्या- क्या काम किये, जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी जायेगी. उक्त बातें शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन ने बोकारो दौरे के क्रम में एयरपोर्ट पर कही.

Also Read: क्रिसमस पर पतरातू डैम में सैलानियों की उमड़ी भीड़, बेहतर पर्यटन स्थल है यह क्षेत्र, देखें pics

उन्होंने पंचायत चुनाव के संबंध में कहा कि कुछ राज्यों में गांव की सरकार का कार्यकाल पूरा हो चुका है. वहां भी अवधि में विस्तार किया गया है, वहीं कुछ राज्यों में चुनाव कराने की तैयारी चल रही है. हमारे पास अभी वक्त है. राज्य के स्थापित भारत सरकार के सभी उपक्रमों ने स्थानीय व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने का काम किया है. उनसे हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं. लेखा-जोखा लेने के बाद नुकसान की भरपाई उसी उपक्रम से करायी जायेगी.

आमजन की समस्याओं सुनें व समाधान करें

वहीं, बोकारो से रांची लौटते वक्त सीएम ने कोयला क्षेत्र के डीआईजी प्रभात कुमार, डीसी राजेश सिंह, एसपी चंदन झा से जिले की स्थिति के बारे में बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को सुनने व उनकी समस्याओं समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola