Bihar: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर मिला डेढ़ करोड़ का सोना, तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Updated at : 26 Feb 2023 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर मिला डेढ़ करोड़ का सोना, तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

बिहार में हाल के दिनों में ट्रेन के सोने के तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. इसे लेकर पुलिस और एजेंसियां काफी अलर्ट हैं. बताया जा रहा है कि डीआरआइ व आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन पर डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से 4.536 किलो सोना बरामद किया है.

विज्ञापन

बिहार में हाल के दिनों में ट्रेन के सोने के तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. इसे लेकर पुलिस और एजेंसियां काफी अलर्ट हैं. बताया जा रहा है कि डीआरआइ व आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन पर डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से 4.536 किलो सोना बरामद किया है. इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बतायी जा रही है. इसके साथ तीन बांग्लादेशियों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, अभी कुछ खास जानकारी नहीं मिली है. मगर कोशिश की जा रही है कि इनके पूरे नेटवर्क को पकड़ा जा सके.

आरोपियों के बैग से मिला 4.536 किलो सोना

आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल ने बताया कि डीआरआइ की टीम ने सूचना दी थी कि तस्कर गाड़ी संख्या 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से सोना लेकर दिल्ली जा रहा है. इसके बाद डीआरआइ और आरपीएफ की टीम ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-11 बर्थ नं 12, 15 व 16 से तीन लोगों बांग्लादेश के तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार मुंशिपुर कालमकंदा के मो साहब अली व मो अयूब अली और ढाका के मो कमरूजामन बादल को पकड़ा. उनके बैग की तलाशी ली गयी तो कुल 4.536 किलो सोना मिला. तीनों आरोपितों ने बताया कि वे बांग्लादेश से प्राइवेट गाड़ी से गुवाहाटी आये थे. वहां से डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे. यहां पहुंचने पर इन्हें कोई फोन करता और बैग लेकर जाता.

Also Read: बिहार में अप्रैल तक सरकार तीन हजार पदों पर करेगी बंपर बहाली, करना होगा ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन