ePaper

Bihar Weather: भागलपुर व आसपास के जिलों में और तेज होगी कनकनी? जानें अगले 3 दिनों तक कैसी रहेगी ठंड

Updated at : 22 Dec 2022 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: भागलपुर व आसपास के जिलों  में और तेज होगी कनकनी? जानें अगले 3 दिनों तक कैसी रहेगी ठंड

Bihar Weather Report: बिहार में ठंड अब पांव पसारने लगा है. भागलपुर व आसपास के जिलों में कनकनी बढ़ी है. अचानक ठंड बढ़ने और कनकनी तेज होने की वजह जानिये. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान बताया है.

विज्ञापन

बिहार में ठंड ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है. कड़ाके की ठंड भी अब लोगों को धीरे-धीरे महसूस होने की संभावना दिख रही है. फिलहाल भागलपुर समेत पूर्व मध्य बिहार में (Bihar ka Mausam) गुलाबी ठंड का एहसास अब दिन में भी होने लगा है. मौसम ने अब करवट ली तो सूबे में कनकनी भी बढ़ी है. वहीं कोहरे का भी असर अब दिन में देर तक रहता है. जानिये भागलपुर (Bhagalpur Weather) व आसपास के जिलों का मौसम कैसा रहेगा (aaj ka mausam kaisa rahega)….

कनकनी बढ़ने की वजह

भागलपुर के सबौर में अधिक ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है. वहीं 10 किलोमीटर की दूरी पर ही शहर में तुलनात्मक दृष्टि से ठंड थोड़ी कम रहती है. रात में भी सबौर में अधिक सर्दी पड़ रही है. फिलहाल न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है. पश्चिमी बर्फीली हवाओं के बहने से कनकनी बढ़ी है. पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी भारत के कोहरे की चादर में लिपटे रहने से मध्यम तेज बह रही पछुआ हवा नमी लेकर आ रही है.

भागलपुर के सबौर में कनकनी अधिक

उत्तरी पश्चिमी हवा चलने से भागलपुर के सबौर में कनकनी भरे ठंड में इजाफा हुआ. बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान मे 3.5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज हुआ है. अगले दो दिनों में और गिरावट होने की संभावना है.

Also Read: एक्शन में DGP आरएस भट्टी, पुलिसकर्मियों से बोले- क्रिमिनल को दौड़ाइये, वर्ना आप दौड़ेंगे
कैसा रहेगा मौसम? 

अगले दो दिनों में जिले के न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार के अनुसार 22 से 25 दिसंबर के बीच भागलपुर व आसपास में वर्षा की संभावना नहीं है. इस दौरान पश्चिमी हवा औसतन 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकता है. बुधवार को आसपास का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

किसानों के लिए सलाह

बीएयू के पीआरओ डॉ रमेश कुमार शर्मा के द्वारा जारी मौसम रिपोर्ट में मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 22 से 25 दिसम्बर के बीच भागलपुर में बारिश की संभावना नहीं है, इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है. हवा की औसत गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. वहीं किसानों को सलाह दी गयी की इस दौरान समय से बोये गए गेहूं तथा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई वो कर सकते हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन