बिहार में Unlock 2.0 को लेकर तैयारी पूरी, जानिए किन चीजों में मिलेगी छूट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2021 7:21 PM
Bihar Unlock Guidelines Latest Update: बिहार में कोरोना को लेकर लगातार स्थिति में सुधार हो रहा है. राज्य में कोरोना से एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हजार के करीब है और प्रतिदिन मिलने वाले नये संक्रमितों की संख्या भी पांच सौ के नीचे आ चुकी है. ऐसे में अब उम्मीद लगायी जा रही है कि कोरोना को लेकर लगाये गये अनलॉक वन की मियाद पूरा होने के बाद अनलॉक दो में राज्य सरकार की ओर से और राहत देते हुए अन्य संस्स्थानों को भी खोलने की छूट दी जाये.
बिहार में कोरोना को लेकर लगातार स्थिति में सुधार हो रहा है. राज्य में कोरोना से एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हजार के करीब है और प्रतिदिन मिलने वाले नये संक्रमितों की संख्या भी पांच सौ के नीचे आ चुकी है. ऐसे में अब उम्मीद लगायी जा रही है कि कोरोना को लेकर लगाये गये अनलॉक वन की मियाद पूरा होने के बाद अनलॉक दो में राज्य सरकार की ओर से और राहत देते हुए अन्य संस्स्थानों को भी खोलने की छूट दी जाये.
15 जून की रात 12 बजे तक अनलॉक एक प्रभावी रहेगा. इसके पहले अनलॉक-2 में दी जानेवाली छूट पर व्यापक विमर्श जारी है. अनलॉक-1 की भी समीक्षा हो रही है. इस बार अनलॉक-2 में कई छूट मिलने की संभावना है. सीएम सभी जिलों के डीएम से अनलॉक के संबंध में फीडबैक लेंगे. अंत में उच्च अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक में अनलॉक-2 में मिलनेवाली छूट पर फैसला हो जाएगा. बड़ी बात यह है कि इस बार अनलॉक-2 का आदेश 15 दिनों तक प्रभावी रहने की संभावना है.
अभी क्या-क्या है बंद- अनलॉक वन को लेकर आठ जून को गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किये गये थे. उस आदेश के अनुसार वर्तमान में राज्य के पार्क, मंदिर-मस्जिद, स्कूल कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग आदि को बंद रखा गया है. रेस्त्रां व खाने की दुकानों में केवल होम डिलिवरी है.
सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद आदि आयोजन को बंद रखा गया है. सार्वजनिक स्थलों पर सरकारी व निजी किसी प्रकार के आयोजन बंद हैं. सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, स्वीमिंग पूल, जिम आदि को भी बंद रखा गया है. शादी में 20 व्यक्तियों की सीमा निर्धारित की गयी है. अब सरकार की ओर से विचार-विमर्श के बाद इन सभी में कुछ छूट दी जा सकती है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










