ePaper

बिहार: घरेलू विवाद में महिला ने सास को पीट-पीटकर मार डाला, ससुराल से फरार बहू की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 22 May 2023 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: घरेलू विवाद में महिला ने सास को पीट-पीटकर मार डाला, ससुराल से फरार बहू की तलाश में जुटी पुलिस

‍Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में बहू ने सास को पीट-पीटकर मार डाला है. इसके बाद वह ससुराल से फरार हो गयी. अमौर थाना क्षेत्र के रामनगर में इस घटना से सनसनी फैल गयी. मृतका के पुत्र ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर मां की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

‍Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर में घरेलू विवाद में बहू ने सास को पीट-पीटकर मार डाला है. इसके बाद वह ससुराल से फरार हो गयी. अमौर थाना क्षेत्र के रामनगर में इस घटना से सनसनी फैल गयी. मृतका के पुत्र ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर मां की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. साथ ही अमौर थाना में मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि मृतका के पुत्र के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि फरार बहू शबाना सहित उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. ताजिम पिता मुसा साकिन ने एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें उसने बताया कि उसकी शादी रसेली के नैय्यर की पुत्री शबाना से साल 2019 में हुई थी. उसकी मां मरजीना खातुन पति मुसा रामनगर मध्य विद्यालय रामनगर में रसोइया का कार्य करती थी. एक साल से सास-बहू में घरेलू विवाद चल रहा था. इसी को लेकर बहू शबाना ने सास मरजीना के खिलाफ अपने परिजनों को बुलाकर सास की बेरहमी से पिटाई की.

Also Read: बिहार: NH-82 पर दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, मामा-भांजे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सास की पिटाई के बाद बहू उसे अधमरी हालत में छोड़ सभी फरार हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित बेटा मां को इलाज कराने अस्पताल ले गया. जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. परिजन महिला के शव को लेकर पहुंचे और घटना की लिखित जानकारी अमौर थाना को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही फरार बहू की तलाश की जा रही है.

Also Read: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म ‘डार्लिंग’ का ट्रेलर लांच, रॉकस्टार की भूमिका में दिखेगी एक्ट्रेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन