बिहार: NH-82 पर दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, मामा-भांजे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवक बुरी तरीके से घायल हो गया है. घटना जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र की है. यहां एनएच 82 पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई.
Bihar News: बिहार के नवादा जिले में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवक बुरी तरीके से घायल हो गया है. घटना जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र की है. यहां एनएच 82 पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई. इसमें मामा भांजे की मौत हो गई है. घटना रविवार की देर शाम की है. मृतक राजू कुमार हिसुआ थाना क्षेत्र के कैथिर गांव का रहने वाला था. वहीं, एक अन्य की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर कुर्मा गांव के विकास कुमार के रूप में हुई है. जबकि, घायल की पहचान नहीं हो सकी है.
बताया जा रहा है कि राजु कुमार मृतक विकास का मामा था. घटना के समय विकास अपने मामा के साथ ननिहाल से लौट रहा था. इसी बीच सामने से आ रही बाइक से सीधे टक्कर हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद हिसुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी भेज दिया. यहां डाक्टरों ने राजू कुमार को मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा विकास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.
Also Read: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म ‘डार्लिंग’ का ट्रेलर लांच, रॉकस्टार की भूमिका में दिखेगी एक्ट्रेस
फिलहाल, दूसरे घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों मृतकों के परिजन सूचना मिलने के बाद अस्पताल में पहुंच गए. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके बाद ही लाश को परिजनों को सौंपा जाएगा. बता दें कि मृतक के परिजन के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अन्य बाइक सवार की पहचान की जा रही है.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




