ePaper

Bihar News : उम्मीदवारों को लेकर BJP-RJD में फंसा पेंच, दो MLC सीटों के लिए पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

Updated at : 11 Jan 2021 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News : उम्मीदवारों को लेकर BJP-RJD में फंसा पेंच, दो MLC सीटों के लिए पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

Bihar MLC Chunav 2021 Latest news : बिहार विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. नामांकन के पहले दिन किसी भी दल के प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. परिषद की इन दोनों सीटों पर विधानसभा कोटे के से चुनाव होना है. विधायक इसके मतदाता हैं.

विज्ञापन

Bihar MLC Chunav : बिहार विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. नामांकन के पहले दिन किसी भी दल के प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. परिषद की इन दोनों सीटों पर विधानसभा कोटे के से चुनाव होना है. विधायक इसके मतदाता हैं.

विधान परिषद की ये दोनों सीटें भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और भाजपा के विधान पार्षद विनोद नारायण झा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है. इन दोनों सीटों पर 18 जनवरी तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है जबकि 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी. आयोग द्वारा 21 जनवरी तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. आयोग ने 28 जनवरी को दोनों सीटों के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की है.

बीजेपी-राजद में फंसा पेंच– बताया जा रहा है कि दोनों सीट पर बीजेपी और राजद के उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा हुआ है. वर्तमान खाली हुए दोनों सीट पर बीजेपी का कब्जा था, लेकिन अब इसमें से एक सीट बीजेपी को राजद के खाते में देना होगा. वहीं दोनों दलों ने अभी तक उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं किया है. इस चुनाव में बीजेपी को एक सीट का नुकसान हो सकता है.

Also Read: Bihar News : इस फॉर्मूले से बिहार में 20 लाख लोगों को रोजगार देगी नीतीश सरकार? JDU कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन