Bihar Election 2020: पहले चरण में जीतनराम मांझी समेत इन 8 मंत्रियों की किस्मत का फैसला, 71 सीटों पर होगी वोटिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2020 10:43 AM

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020 Bihar Vidhan Sabha Chunav के पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. इसको लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. खास बात यह है कि पहले चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत की फैसला होगा. इसमें Bihar के Ex CM और हम पार्टी के Jitan Ram Manjhi शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020 बिहार विधानसभा के पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. इसको लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. खास बात यह है कि पहले चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होगा. इसमें बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के जीतन राम मांझी शामिल हैं. जीतनराम मांझी इमामगंज से चुनाव मैदान में हैं.

चुनावी मैदान में सरकार के आठ मंत्री 

पहले चरण की बात करें तो बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान और प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद भी चुनावी मैदान में उतरे हैं.

पहले फेज के बड़े चेहरे – सीट का नाम 

जीतनराम मांझी, पूर्व सीएम – इमामगंज

डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री – गया टाउन

कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, शिक्षा मंत्री – जहानाबाद

शैलेश कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री – जमालपुर

जयकुमार सिंह, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री – दिनारा

संतोष कुमार निराला, परिवहन मंत्री – राजपुर (सु)

राम नारायण मंडल, राजस्व मंत्री – बांका

विजय कुमार सिन्हा, श्रम मंत्री – लखीसराय

बृजकिशोर बिंद, अनुसूचित जाति/जनजाति मंत्री – चैनपुर

गया टाउन सीट पर दिलचस्प मुकाबला   

बिहार सरकार में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की गया टाउन सीट पर कड़ा मुकाबला है. यहां सबसे ज्यादा 27 प्रत्याशी मैदान में हैं. कटोरिया (सु) सीट से सबसे कम पांच प्रत्याशी मैदान में हैं. जबकि, हर सीट पर औसतन 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. पहले चरण में कुल 1,091 नामांकन पत्र वैद्य पाए गए थे. जिसमें 26 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया था. 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो पहले चरण में हर सीट पर औसतन 13 प्रत्याशी मैदान में थे.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन