Bihar Corona News: बिहार में पिछले 24 घंटों में सामने आए 1659 नये कोरोना संक्रमित, पटना में मिले 1056 केस

Updated at : 05 Jan 2022 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Corona News: बिहार में पिछले 24 घंटों में सामने आए 1659 नये कोरोना संक्रमित, पटना में मिले 1056 केस

patna 5 jan 2022- gardinar hospital me covid test karti mahila karmi.

Bihar Corona News बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1659 नये कोरोना संक्रमित पाये गये है. पिछले दिन की तुलना में इनकी संख्या में 766 नये संक्रमितों की सख्या बढ़ गयी है.

विज्ञापन

Bihar Corona News बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1659 नये कोरोना संक्रमित पाये गये है. पिछले दिन की तुलना में इनकी संख्या में 766 नये संक्रमितों की सख्या बढ़ गयी है. इस दौरान 184 संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. राज्य में कोरोना के एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3697 हो गयी है.

बिहार के 36 जिलों में कोरोना का संक्रमण हो चुका है. इससे कैमूर और शिवहर जिले में पिछले 24 घंटों में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है. राज्य में सर्वाधिक 1015 नये पटना जिले में पाये गये हैं, जबकि गया (Gaya) जिले में 168 नये कोरोना संक्रमित पाये गये.

इसके साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में 59 और जहानाबाद जिले में 45 नये संक्रमित पाये गये. अन्य जिलों में अररिया में नौ, अरवल में चार, औरंगाबाद में 14, बांका में चार, बेगूसराय में 32, भागलपुर में 16, भोजपुर में 12, बक्सर में चार, दरभंगा में 23, पूर्वी चंपारण में 10, गोपालगंज में पांच, जमुई में आठ, कटिहार में ग्यारह, खगड़िया में नौ और किशनगंज में दस लोग कोरोना संक्रमित (Corona Cases In Bihar) मिले है.

वहीं, लखीसराय में एक, मधेपुरा में आठ, मधुबनी में पांच, मुंगेर में 18, नालंदा में 38, नवादा में नौ, पूर्णिया में चार, रोहतास में 14, सहरसा में दो, समस्तीपुर में 18, सारण में 10, शेखपुरा में तीन, सीतामढञी में आठ सीवान में पांच, सुपौल में चार, वैशाली में 20, पश्चिम चंपारण में 15 और अन्य राज्य के 19 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इधर राज्य में एक लाख 64 हजार सैंपलों की जांच की गयी. राज्य के कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर घटकर अब 97.84 प्रतिशत रह गयी है.

Also Read: Bihar Corona News: तेजस्वी-राजश्री के हनीमून पर कोरोना का साया! आरजेडी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा भी टली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन