Bihar Board BSEB 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में बेटियों ने किया कमाल, तीनों संकाय में बनी टॉपर, यहां देखें डिटेल
BSEB 12th Result 2021 (बिहार बोर्ड १२थ रिजल्ट), Bihar Board Inter Result 2021, Sarkari Result 2021, LIVE Updates : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार बेटियों ने कमाल कर दिया है. बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इंटर का रिजल्ट जारी किया. विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की टॉपर बेटियां ही बनी हैं. आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. इस बार 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 के हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ
BSEB 12th Result 2021: इंटर रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी
इंतजार खत्म हुआ. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट का ऐलान किया. इस साल इंटर रिजल्ट में बेटियों ने कमाल किया है. तीनों संकाय में लड़कियां ही टॉपर है. विज्ञान में नालंदा की सोनाली टॉपर, वाणिज्य में सुगंधा कुमारी और कला संकाय में मधु भारती व कैलाश सयुंक्त रूप से टॉपर चुने गए हैं.
BSEB 12th Result 2021: इंटर रिजल्ट के लिए बस कुछ मिनट इंतजार
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट बस कुछ मिनट में जारी हो जाएगा. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आ चुके हैं.
BSEB 12th Result 2021: थोड़ी देऱ में प्रेस कॉन्फ्रेंस
तीन बजे गए हैं और अब बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होगा. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करेंगे और महत्वपूर्ण आंकड़े बताएंगे.
Bihar Board 12th Result: BSEB बनाएगा रिकॉर्ड
इस साल बिहार बोर्ड पूरे देश में सबसे पहले 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट देने वाला बोर्ड बन जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सीबीएसई और आइसीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड अभी रिजल्ट जारी करना तो दूर, परीक्षा भी नहीं ले पाए हैं. कुछ साल पहले तक बिहार में भी इंटर का रिजल्ट मई से जून के बीच आता था. बीते साल 24 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था.
Bihar Board Inter Result: कहां होगी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा, पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में होगी. शिक्षा मंत्री तीन बजे परिणाम जारी करेंगे. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे. onlinebseb.in या biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर रिजल्ट देख सकते हैं.
BSEB Website:बिहार बोर्ड का वेबसाइट ना खुले तो क्या करें?
बता दें कि जब बड़ी संख्या में लोग एक साथ एक ही वेबसाइट को ओपेन करते हैं तो वैसे में वो वेबसाइट स्लो हो जाता है या ओपेन ही नहीं होता. तो ऐसे में आप एसएमएस के जरिए इंटर का रिजल्ट देख सकते हैं.या फिर धैर्य बनाएं रखें. थोड़ी देर में बीएसईबी का वेबसाइट ओपेन होगा तो आप अपना रिजल्ट देख लें.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए