7 अप्रैल को पूरे बिहार में अलर्ट, तेज बारिश के साथ 50-60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा

Updated at : 06 Apr 2026 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Ka Mausam IMD heavy rain thunderstorm alert

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: 7 अप्रैल को पूरे बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया. उत्तर बिहार के जिलों में येलो अलर्ट और दक्षिण बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज बारिश, ठनका गिरने के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में पिछले दिनों से पड़ रही उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग की ओर से 7 अप्रैल को पूरे बिहार में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो, उत्तर बिहार के जिलों में येलो अलर्ट और दक्षिण बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

7 अप्रैल को इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसके साथ ही बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं हो सकता है. इस दौरान तापमान भी 30 से 40 डिग्री के नीचे ही रहेगा. अगले कुछ दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक ट्रफ लाइन फैली है. इसी के कारण नमी का प्रभाव बिहार में पड़ रहा है. अगले कुछ दिनों तक मिला-जुला मौसम बना रह सकता है. इस दौरान उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिल सकेगी.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बिहार में पिछले 24 घंटे में मौसम सामान्य बना रहा. कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ी. जबकि कुछ जिले में बारिश भी दर्ज की गई. गयाजी जिले की बात करें तो यहां मौसम ने अचानक यू टर्न लिया और तेज आंधी-बारिश हुई. जबकि पूर्णिया और भागलपुर जिले में मौसम सामान्य रहा.

Also Read: बिहार में अपर थानेदार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन