Video: तेजस्वी का नाम लेते ही भड़क गए Tej Pratap Yadav, बोले- बकवास मत करो, तुम RSS के हो क्या...?
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Aug 2025 7:51 PM

Tej Pratap Yadav Video: जहानाबाद की सभा में नारेबाजी को लेकर तेज प्रताप यादव भड़क उठे. उन्होंने मंच से कहा कि सरकार जनता बनाती है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं. इस दौरान उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
Tej Pratap Yadav Video: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है. इसी बीच जहानाबाद में आरजेडी के बागी नेता तेज प्रताप यादव की सभा में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. मंच से भाषण के दौरान एक शख्स ने नारा लगाया- “अबकी बार तेजस्वी सरकार”, जिस पर तेज प्रताप यादव अचानक भड़क उठे.
”बकवास मत करो, तुम आरएसएस के हो क्या?”
तेज प्रताप ने नाराजगी जताते हुए कहा- “यहां बकवास मत करो, तुम आरएसएस के हो क्या? अभी पुलिस पकड़कर ले जाएगी. जनता की सरकार रहती है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं. घमंड में जो रहेगा वो जल्दी गिरेगा. नौटंकी करोगे तो रोजगार नहीं मिलेगा.” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘भगवान ने दिया एक और मौका’
सभा में तेज प्रताप ने अपने राजनीतिक सफर पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी ‘टीम तेज प्रताप’ को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भगवान ने उन्हें दोबारा खड़ा होने का मौका दिया है. उन्होंने कहा, “हमें किसी पद या मुख्यमंत्री बनने का लालच नहीं है. जो अपना किसी का नहीं हुआ, वो जनता का क्या होगा. भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है. हम बिल में छिपकर बैठने वालों में से नहीं हैं.”
लालू यादव ने निकाला था पार्टी से बाहर
गौरतलब है कि मई में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार, दोनों से निकाल दिया था. लालू ने कहा था कि तेज प्रताप का निजी आचरण और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार परिवार और पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है. इसके बाद उन्हें छह साल के लिए आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया.
तेज प्रताप की सक्रियता और नए समीकरण
पार्टी से निकाले जाने के बाद भी तेज प्रताप लगातार सभाओं और यात्राओं में सक्रिय दिख रहे हैं. वे बार-बार यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वे किसी पद के लालची नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों के लिए मैदान में हैं. हालांकि, जहानाबाद की सभा में हुई इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया कि यादव परिवार की आंतरिक खींचतान चुनावी माहौल में भी गूंजती रहेगी.
Also Read: दरभंगा में Rahul Gandhi की यात्रा में बाइक चोरी! युवक बोला- कमांडो गाड़ी ले गए, आज तक नहीं मिली…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए