ePaper

सरकार को तेजस्वी यादव ने बताया नकलची, वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर साधा निशाना 

Updated at : 01 Sep 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार को तेजस्वी यादव ने बताया नकलची, वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर साधा निशाना 

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav on Bihar Government: पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर तेजस्वी यादव ने भाजपा और नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग संग मिलकर वोट चोरी कर रही है. डबल इंजन सरकार को अपराध-भ्रष्टाचार में लिप्त बताया और नीतीश कुमार को "नैतिक भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह" व "नकलची सरकार" कहकर बिहार को ओरिजिनल नेतृत्व की जरूरत बताई.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav in Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को यहां वोटर अधिकार यात्रा के समापन के मौके पर पटना के डाक बंगला चौराहे पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट की चोरी करना चाहती है. उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है, लेकिन भाजपा यहां से ही लोकतंत्र समाप्त करना चाहती है. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एनडीए की डबल इंजन की सरकार होने के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराध में लगा और दूसरा इंजन भ्रष्टाचार में बड़ी चालाकी से फर्जी वोट भी जोड़े जा रहे हैं. 

मुंहतोड़ जवाब देने की काही बात 

लोगों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यहां बिहार में गड़बड़ी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है. तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इतनी बार पलटी मारी है कि उनका दिमाग चकरा गया है. अब वे अचेत अवस्था में चले गए हैं. राजद के नेता ने जोर देकर कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गया है. इस सरकार को हमें उखाड़ कर फेंकने का काम करना है.

 

नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव ? 

मुख्यमंत्री नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के इंजीनियर के घर से 100 करोड़ रुपए पकड़ा जा रहा है. उन्होंने नीतीश सरकार को नकलची सरकार बताया. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो कहा है, यह नकलची सरकार वही कर रही है. हमने बोला पेंशन बढ़ाएंगे तो सरकार कहती है कि हम पेंशन बढ़ाएंगे. हमने कहा फ्री में बिजली देंगे तो यह सरकार कहती है कि हम भी फ्री में बिजली देंगे. उन्होंने कहा कि यह सरकार हमारी नकल कर सकती है लेकिन विजन नहीं ला सकती है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को डुप्लीकेट नहीं, ओरिजिनल सीएम की जरूरत है.

Also read: BJP का कांग्रेस पर जोरदार प्रहार, प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी, बोले- यात्रा का बिहार की जनता से कोई…

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन